फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Park gate fell on the head of a student who went out for a morning walk, she died on the spot

Prayagraj : मार्निंग वॉक पर निकली छात्रा के सिर पर पार्क का गेट गिरा, मौके पर चली गई जान

Wed, 11 Jun 2025 07:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Jun 2025 07:36 PM IST
सार

कीडगंज थाना क्षेत्र स्थित यमुना बैंक पार्क में बुधवार सुबह दो बहनों के साथ टहलने गई 11वीं की छात्रा के सिर पर पार्क का मुख्य गेट गिर गया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को परिजन एसआरएन अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
Prayagraj Park gate fell on the head of a student who went out for a morning walk, she died on the spot
अमान्या गुप्ता। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कीडगंज थाना क्षेत्र स्थित यमुना बैंक पार्क में बुधवार सुबह दो बहनों के साथ टहलने गई 11वीं की छात्रा के सिर पर पार्क का मुख्य गेट गिर गया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को परिजन एसआरएन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पिता ने ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कीडगंज थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

कीडगंज निवासी सेवानिवृत्त नगर निगम कर्मचारी उमेश चंद्र गुप्ता को एक बेटा और चार बेटियां हैं। इसमें अमान्या गुप्ता (17) सबसे छोटी थी। पिता ने बताया कि बुधवार की सुबह वह अपनी दो बड़ी बहनों नेहा और नीलम के साथ यमुना बैंक पार्क में टहलने गई थी। टहलने के बाद तीनों घर के लिए निकलीं। खोलने के दौरान अचानक गेट अमान्या के सिर पर गिर गया और वह नीचे दब गई। उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं।

विज्ञापन

बहन को खून से लथपथ देख बड़ी बहनें चिल्लाने लगी। शोर सुनकर राहगीर पहुंचे और गेट को हटाकर छात्रा को बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। छात्रा को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कीडगंज इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन



Prayagraj Park gate fell on the head of a student who went out for a morning walk, she died on the spot
अमान्या गुप्ता। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

दो सप्ताह पहले भी गेट गिरने से युवक के कंधे की टूटी थी हड्डी

परिजनों ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले कीडगंज बस्ती निवासी युवक के ऊपर गेट गिरा था और उसके कंधे की हड्डी टूट गई थी। उसके बाद पार्क के सामने झोपड़ पट्टी में रहने वाले लोगों ने गेट को किसी तरह से खड़ा करके तार व रस्सी से बांध दिया था।

26 अप्रैल को मेयर ने किया था पार्क का उद्घाटन

महाकुंभ परियोजना के तहत यमुना नदी के किनारे नगर निगम की देखरेख में यमुना बैंक पार्क का निर्माण कराया गया था। बीते 26 अप्रैल को महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने इस पार्क का उद्घाटन किया था। काम की गुणवत्ता और ठेकेदार की लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उद्घाटन के डेढ़ महीने बाद ही पार्क का मुख्य गेट टूटकर गिर पड़ा। जिससे छात्रा की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed