फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज: आधे घंटे की  बारिश में सड़कें-गलियां लबालब, घरों में घुसा पानी 

Wed, 21 Jul 2021 01:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Jul 2021 01:09 AM IST
सार

  • बीच शहर में झमाझम, नैनी, झूंसी, फाफामऊ ही नहीं आधा शहर रहा सूखा, कहीं-कहीं बूंदाबांदी
  • शहर के रामबाग, बाई का बाग, क्रास्थवेट रोड, बैरहना, अलोपीबाग, तुलारामबाग, दारागंज, कीडगंज के नई बस्ती, त्रिवेणी रोड, खलासी लाइन, कृष्णा नगर, मेडिकल चौराहा समेत कई मोहल्लों की सड़कें, गलियां बरसात के पानी से लबालब हो गईं। जलजमाव शाम छह बजे तक मुसीबत बना रहा। परेड मैदान में भरा पानी घुटनों के ऊपर तक गया।

विज्ञापन
Prayagraj: In half an hour's rain, roads and streets are full, water entered the houses
मंगलवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश के कारण आर्य कन्या चौराहे के पास हुए जलभराव से लोगों को खासी दिक्कत हुई। अमर उजाला। - फोटो : prayagraj
मंगलवार दोपहर बाद कई दिन से तरसा रहे बदरा झूम कर बरसे। इस बारिश में खास यह रहा कि शहर के बीच घनी आबादी वाले क्षेत्रों में आधे घंटे में ही हर तरफ पानी ही पानी दिखने लगा। सड़कें, गलियां लबालब हो गईं। कीडगंज के खलासी लाइन में दर्जनों घरों में बरसाती पानी घुस गया। कई सड़कों पर कमर तक पानी लगा रहा। जलजमाव में फंसे लोग दोपहिया वाहन खींचते नजर आए।


दिन में करीब दो बजे अचानक गुम हुई धूप की जगह काले बादलों ने ले ली। चक्रवाती हवाओं के जोर से दो बजे से शुरू बूंदाबांदी कुछ इलाकों तक सीमित रही। बीच शहर में आधे घंटे की तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दी, लेकिन आफत बढ़ा दी।

 
Prayagraj: In half an hour's rain, roads and streets are full, water entered the houses
मंगलवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश के कारण रामबाग क्षेत्र में हुए जलभराव से लोगों को खासी दिक्कत हुई। अमर उजाला। - फोटो : prayagraj
शहर के रामबाग, बाई का बाग, क्रास्थवेट रोड, बैरहना, अलोपीबाग, तुलारामबाग, दारागंज, कीडगंज के नई बस्ती, त्रिवेणी रोड, खलासी लाइन, कृष्णा नगर, मेडिकल चौराहा समेत कई मोहल्लों की सड़कें, गलियां बरसात के पानी से लबालब हो गईं। जलजमाव शाम छह बजे तक मुसीबत बना रहा। परेड मैदान में भरा पानी घुटनों के ऊपर तक गया। बारिश के पानी को निकालने के लिए एक बार फिर मोरी गेट खोलना पड़ा। अल्लापुर के बीएचएस समेत अन्य इलाकों की सड़कों पर लगा पानी परेशानी का कारण बना रहा।

 
Prayagraj: In half an hour's rain, roads and streets are full, water entered the houses
झमाझम बारिश के बीच रेस करते बच्चे। अमर उजाला - फोटो : prayagraj
दिन में हुई बारिश का केंद्र शहर के बीच का हिस्सा बना रहा। बाहरी इलाकों में बूंदाबांदी ही हुई। बम्हरौली, करेली, खुल्दाबाद, स्टेशन रोड, नैनी, झूंसी, फाफामऊ के कई इलाके सूखे रहे। वहीं रसूलाबाद और शिवकुटी, तेलियरगंज समेत अन्य मोहल्लों में कुछ बूंदें ही पड़ीं। वहां से बीच शहर पहुंचे लोग बारिश का जोर देखकर हैरान थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj: In half an hour's rain, roads and streets are full, water entered the houses
मंगलवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश के कारण कीडगंज क्षेत्र में हुए जलभराव से लोगों को खासी दिक्कत हुई। अमर उजाला - फोटो : prayagraj

घरों में घुसे पानी ने किया नुकसान

कीडगंज के खलासी लाइन के दर्जनों घरों में घुसा बारिश का पानी लोगों का भारी नुकसान कर गया। सोफा, बिस्तर, पंलग ही नहीं भीगे, लोगों की रसोई तक बारिश का पानी पहुंचा था। अधिवक्ता शैलेंद्र द्विवेदी के मुताबिक नगर निगम की नाकामी आधे घंटे की बारिश में साफ दिखी। नाले तो दूर जलभराव से यही साबित होता है कि नालियों की सफाई भी ठीक से नहीं की गई।

काले बदरा अचानक बरसेंगे तेज, पारा लुढ़का

प्रयागराज। मानसून का ब्रेक खत्म होता दिख रहा है। मंगलवार को तेज धूप को किनारे कर अचानक डेरा जमाए बादल जमकर बरसे। मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि काले बादल अचानक तेज बारिश करा सकते हैं। उत्तर पश्चिम हवाओं की सक्रियता से बरसात का क्रम तेज होने के आसार हैं। सात दिन मौसमी उतारचढ़ाव की धूप-छांव के बीच गरजचमक के साथ बारिश की बूंदें राहत देंगी।

मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री लुढ़ककर 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान मामूली वृद्धि के साथ 27.2 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा। वातावरण में नमी का स्तर असंतुलित रहा। आर्द्रता दिन में सौ फीसदी रही। शाम को आर्द्रता अधिकतम 89 और न्यूनतम 76 प्रतिशत रही। उमस का प्रकोप भी कुछ कम हुआ। 

मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक निम्न वायु दाब के कारण मानसून बिहार और झारखंड में अटका था। वहां तेज बारिश कराने के बाद चक्रवाती हवाएं उत्तर भारत से दिल्ली तक प्रभावी हो रही हैं। इन मानसूनी चक्रवाती हवाओं की सक्रियता से तेज बारिश के आसार हैं। इस बीच धूप-छांव का मौसम बना रहेगा। बादलों की धमाचौकड़ी जारी रहेगी। ब्यूरो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed