फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में एक दिन में मिले नौ नए कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

Mon, 15 Jun 2020 11:39 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: nine corona positives in a day in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। सोमवार को नौ नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 162 हो गई है। इसमें तीन मामले शहर के, दो झूंसी के, तीन फूलपुर के और एक नवाबगंज का है। चैथम लाइन में रह रहा सिपाही संक्रमित पाया गया है, उसके सोर्स का पता नहीं चला है। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि इसमें तीन लोग कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से होम क्वारंटीन थे, जबकि तीन कालिंदीपुरम में और तीन बाहर से आए हुए लोग हैं। 

Prayagraj Corona Update: nine corona positives in a day in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

शहर की पॉजिटिर्व आइं दो महिलाओं में एक गर्भवती महिला मीरापट्टी ट्रांसपोर्टनगर, धूमनगंज की रहने वाली है, जबकि दूसरी महिला शाहगंज के डांडीपुर की है। इस महिला की मां पहले से ही संक्रमित है। इन दोनों को एसआरएन में ही रखा गया है। इसके अलावा तीसरी संक्रमित महिला फूलपुर के सौदीह गांव की है। वह मुंबई से आठ जून को लौटी थी और होम क्वारंटीन थी।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवती के पति समेत परिवार के आधा दर्जन लोगों को कालिंदीपुरम में क्वारंटीन कराया गया है। मीरापट्टी की महिला के परिवारवालों को भी कालिंदीपुरम ले जाया गया है। शहर में चैथम लाइन में रह रहा एक सिपाही पॉजिटिव पाया गया है। उसके सोर्स का पता लगाया जा रहा है।

Prayagraj Corona Update: nine corona positives in a day in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

वहीं दूसरी ओर झूंसी के पूरेसूरदास का पॉजिटिव मिला 28 साल का युवक कालिंदीपुरम में क्वारंटीन था। वह एसआरएन में भर्ती अपने कोरोना पॉजिटिव आए बड़े भाई के संपर्क में था। दोनों भाई दिल्ली से लौटे थे। इसी क्रम में झूंसी के ही सरायटकी त्रिवेणीपुरम का 26 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। युवक गुरुग्राम में रहकर काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: nine corona positives in a day in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

12 जून को फ्लाइट से वह यहां आया था। तब से कालिंदीपुरम में क्वारंटीन था। इसके अलावा फूलपुर के सरायलाली इलाके का 25 वर्षीय युवक और लोचनगंज का 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। सरायलाली इलाके का युवक गाजियाबाद से पांच जून को आया था और कांलिंदीपुरम में क्वारंटीन किया गया था, जबकि लोचनगंज का युवक होम क्वारंटीन था। नवाबगंज के कौड़िहार के लालगोपालगंज का 47 वर्षीय अधेड़ एसआरएन में संदिग्ध हालत में भर्ती हुआ था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे वहीं रखा गया है। 

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: nine corona positives in a day in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि पॉजिटिव आए नौ लोगों में लालगोपालगंज का अधेड़, चैथमलाइन का सिपाही, मीरापट्टी की गर्भवती महिला, झूंसी के युवक के भाई को एसआरएन में रखा गया है, जबकि अन्य पांचों मरीजों को एल-1 हॉस्पिटल ले जाया गया है। इसके साथ ही शहर का ट्रांसपोर्ट नगर का मीरापट्टी इलाका, चैथमलाइन, फूलपुर का लोचनगंज, सौडीह और सरायलाली नवाबगंज का लालगोपालगंज, झूंसी का सरायटकी इलाका हॉटस्पॉट हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed