फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Corona Update News: इविवि, बेली के साथ सोरांव के हॉस्पिटल में भी पहुंचा कोरोना, जिले में आठ नए केस मिले

Fri, 19 Jun 2020 11:47 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Jun 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update News: Coronie arrives at Soraon's hospital with Ivy, Bailey, eight new cases found in district
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को इसकी जद में इलाहाबाद विश्वविद्यालय, एमएनएनआईटी परिसर, बेली हॉस्पिटल भी आ गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के एचओडी, लाइब्रेरियन और बेली हॉस्पिटल के एक एनेस्थेस्टि कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। एचओडी टैगोर टाउन और लाइब्रेरियन एमएनएनआईटी परिसर में रहते हैं।



इसके अलावा सोरांव स्थित एक निजी हॉस्पिटल के एक 67 वर्षीय डॉक्टर भी संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह कुल आठ नए मामले सामने आए हैं। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने इसकी पुष्टि की है।

Prayagraj Corona Update News: Coronie arrives at Soraon's hospital with Ivy, Bailey, eight new cases found in district
सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज - फोटो : सोशल मीडिया

स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने जिन इलाकों से कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, उन्हें हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। अब उन सभी इलाकों में कंटेन्मेंट एक्टिविटी कराई जाएगी। साथ ही पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन कराकर कोरोना जांच कराए जाने की तैयारी कर ली  है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक एचओडी और लाइब्रेरियन अशोकनगर के पत्रकार कॉलोनी के पॉजिटिव आए युवक के संपर्क में आए थे। पत्रकार कॉलोनी के युवक से निवर्तमान एसएसपी और उनका गनर भी पॉजिटिव पाए गए। हालांकि, यह युवक कैसे संक्रमित हुआ है, स्वास्थ्य विभाग इसका पता नहीं लगा सका है।

Prayagraj Corona Update News: Coronie arrives at Soraon's hospital with Ivy, Bailey, eight new cases found in district
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कहा यह भी जा रहा है कि हो सकता है कि युवक गनर के संपर्क में आकर ही संक्रमित हुआ हो। युवक की कोई टूर हिस्ट्री नहीं है और वह किसी संक्रमित के संपर्क में नहीं रहा। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने 10 दिनों में इन दोनों के संपर्क में आने वालों की सूची विश्वविद्यालय प्रशासन से मांगी है और उन्हें क्वारंटीन रहने को कहा गया है। 

उधर, करेली निवासी एक एनेस्थेटिस्ट के पॉजिटिव आने से बेली अस्पताल में भी हड़कंप मचा है। बेली अस्पताल की अधीक्षक ने बताया कि संक्रमित ने 13 जून को अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी की थी। उस समय उन्होंने तबीयत खराब होने की बात बताई थी। तबसे उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update News: Coronie arrives at Soraon's hospital with Ivy, Bailey, eight new cases found in district
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पॉजिटिव आने के बाद हॉस्पिटल में सभी एहतियात बरती जा रही हे। उधर, पिछले दिनों जीआरपी के पॉजिटिव आए दो जवानों के संपर्क में रहने से 30 वर्षीय जवान भी पॉजिटिव निकला है। वह जीआरपी लाइन में अपनी बैरक में ही अकेेले था। 

उधर, सोरांव स्थित एक निजी नर्सिंग होम के 67 वर्षीय डॉक्टर भी पॉजिटिव आए हैं। वह हॉस्पिटल के संचालक हैं और मरीजों को देखते रहे हैं। बताया जा रहा है कि 10 दिनों मेें कई मरीजों को उन्होंने परामर्श दिया है। पांच दिनों पूर्व उनकी तबीयत खराब हुई तो वे पीजीआई चले गए। वहां से उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा प्रीतमनगर के अबुबकरपुर इलाके का 37 वर्षीय, धनुपुर ब्लॉक का युवक पॉजिटिव आया है।

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update News: Coronie arrives at Soraon's hospital with Ivy, Bailey, eight new cases found in district
prayagraj news - फोटो : prayagraj
अबुबकरपुर के युवक की मां और भाई नोएडा में कोरोना पॉजिटिव हैं। वह यहां 14 जून को आया है। इसके अलावा टैगौर टाउन निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना की चपेट में आ गया है। हालांकि उसके सोर्स का पता नहीं चला है और न ही उनकी कोई टूर हिस्ट्री है। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने कहा कि पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों की सूची तैयार की जा रही है। कुछ लोगों को क्वारंटीन करा दिया गया है। जल्दी ही जांच कराई जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed