कोरोना ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय को भी अपनी जद में ले लिया है। जिला महामारी विशेषज्ञ, कोरोना डाटा मैनेजर के साथ दवा के थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष समेत बुधवार को चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें से करेली के बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों पॉजिटिव आए लोगों के परिवार के साथ संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जाएगी।
2 of 6
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
जिला महामारी विशेषज्ञ के परिजनों की जांच हो चुकी हैै। सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन महामारी विशेषज्ञ लगातार सीएमओ कार्यालय, कालिंदीपुरम और मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में रिपोर्ट लेने जा रहे थे। इससे इन तीनों स्थानों पर काम करने वाले कोरोना के नोडल ऑफिसर, सीएमओ और तमाम अफसरों पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। सभी की सूची बनाई जा रही है। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि सभी एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं।
3 of 6
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
41 वर्षीय महामारी विशेषज्ञ और डाटा मैनेजर की तबीयत चार-पांच दिनों से खराब है। दोनों को बुखार आ रहा था। दो दिन पहले दोनों का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। आज दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। महामारी विशेषज्ञ दारागंज मेें जबकि डाटा मैनेजर फाफामउ के गद्दोपुर में रहते हैं। दोनों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
4 of 6
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
उधर, केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष की लीडर रोड स्थित दवा की थोक दुकान हैं। वे दुकान पर लगातार बैठते रहे हैं। उनके संपर्क में भी बहुत से दवा कारोबारी और दूसरे लोग संपर्क में आए हैं। तीन दिन पहले उनकी तबीयत खराब हुई तो शहर के एक टीबी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ को दिखाने गए थे। एसआरएल लैब ने आज जांच कर कोरोना की पुष्टि कर दी। दारागंज का नागवासुकी का एरिया, गद्दोपुर और दरभंगा कॉलोनी का एरिया हॉटस्पॉट हो गया है। अब यहां कंटेनमेंट एक्टिविटी कराई जाएगी।
5 of 6
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
इविवि के वीसी समेत 24 की जांच रिपोर्ट निगेटिव
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति समेत 24 लोगों की कोरोना की जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ ही एचओडी और लाइब्रेरियन के परिवार के तीन-तीन लोगों में भी कोरोना के संक्रमण नहीं मिले हैं। केवल रजिस्ट्रार की रिपोर्ट आनी बाकी है। रिपोर्ट आने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन के अफसरों ने राहत की सांस ली है। इविवि में पांच दिन पहले साइंस फैकल्टी के एक एचओडी और एक लाइब्रेरियन के पॉजिटिव आए थे।