कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को भी करीब चार दर्जन नए मामले सामने आए हैं। इसमें स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के दो जूनियर डॉक्टर, तीन स्वास्थ्य कर्मचारी, दो आरपीएफ जवान, रिजर्व पुलिस लाइन का एक जवान शामिल हैं।
2 of 6
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
त्रिवेणी बांध के एक परिवार के चार सदस्य भी पॉजिटिव आए हैं। इनमें तीन बच्चे और एक युवती है। इस तरह कुल 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें छह लोगों में एंटीजन टेस्ट से संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि सात की जांच प्राईवेट लैब में हुई है। बाकी सभी में कोरोना की पुष्टि मेडिकल कॉलेज ने की है। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। कहा कि रविवार को आए मामलों के साथ ही मरीजों की संख्या बढ़कर 642 हो गई है।
3 of 6
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
एसआरएन चिकित्सालय में हफ्ते भर पहले सर्जरी इमरजेंसी का एक जूनियर डॉक्टर पॉजिटिव आया था। उसके बाद आर्थो विभाग के तीन डॉक्टर पॉजिटिव आए। रविवार को भी आर्थो और सर्जरी विभाग से एक-एक जूनियर डॉक्टर संक्रमित पाया गया। इसके साथ ही एसआरएन का 53 वर्षीय व 27 वर्षीय कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि एक अन्य 24 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मचारी भी संक्रमित है। शनिवार को एसआरएन के पांच कर्मचारी पॉजिटिव आए थे। इस तरह से तीन दिनों में यहां कुल 14 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं।
4 of 6
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
उधर, त्रिवेणी बांध इलाके में रहने वाले एक परिवार से पांच वर्ष का बच्चा, 10 व 11 वर्षीय बच्ची और 25 वर्षीय युवती पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा तुलारामबाग से 29 वर्षीय, करेली से 24 व 51 वर्षीय, नया पुरवा करेली से 26 व 31 वर्षीय, ओल्ड कटरा से 52 वर्षीय, कीडगंज से 45 व 19 वर्षीय, तेलियरगंज से 31 वर्षीय, मेजा से 46 वर्षीय, मांडा से 80 वर्षीय, लीडर रोड से 45 वर्षीय, ओल्ड एटीसी से 30 वर्षीय, झूंसी से 31 वर्षीय, 57 वर्षीय, 58 वर्षीय व 57 वर्षीय, टैगोर टाउन से 37 वर्षीय, मुंडेरा से 27 वर्षीय, दरभंगा कॉलोनी से 45 वर्षीय, चौक से 45 वर्षीय, थार्नहिल रोड सिविल लाइंस से 50 वर्षीय, शांतिपुरम से 45 वर्षीय, अतरसुइया से 20 वर्षीय, सहसों से 23 वर्षीय, चौक गंगा दास से 48 वर्षीय, मुट्टीगंज रानी फूलपुर का हाता से 22 वर्षीय, 55 वर्षीय, प्रीतमनगर से 24 वर्षीय, 49 वर्षीय, जसरा से 35 वर्षीय, चौक से 18 वर्षीय, आरपीएफ बैरक लाइन से दो जवान, रिजर्व पुलिस से एक जवान पॉजिटिव आया है।
5 of 6
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
नए मरीजों के सामने आने के बाद जिले में दो दर्जन से अधिक इलाके नए हॉटस्पॉट भी बने हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन इलाकों में कंटेनमेंट एक्टिविटी कराई जाएगी। उधर, सीएमओ की सूचनानुसार रविवार को 279 के नमूने लिए गए हैं जबकि, 462 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।