कोरोना के पांच नए मरीजों का मामला सामने आने से जिले में हॉटस्पॉट की संख्या बढ़ गई है। शहर में जहां दरियाबाद का इलाका इसमें शामिल हुआ है वहीं, गंगापार में नवाबगंज थाने के साथ कौड़िहार ब्लॉक के दो गांव भी शामिल हो गए हैं। इससे जिले में हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
प्रयागराज में अब दरियाबाद भी हॉटस्पॉट, जिले में संख्या बढ़कर हुई 14
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 2
-
Link Copied
लूकरगंज के इंजीनियर की सास इसी इलाके में रहती हैं। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को वहां स्वास्थ्य अभियान भी चलाया गया। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई के मुताबिक मंगलवार को 37 टीमों के जरिये 1838 घरों के 8048 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
लूकरगंज में 49 टीमों ने 2420 घरों में 9644 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसी क्रम में दरियाबाद में 287 और लूकरगंज मेें 313 घरों का सैनिटाइजेशन कराया गया। उधर, सैदाबाद में 215 घरों का सैनिटाइजेशन हुआ। इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं एवं फील्डवर्कर द्वारा 66899 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
जिले में इसके पहले जिले में हॉटस्पॉट की संख्या 10 थी। इसमें करेली, शागंज, नखासकोहना, लूकरगंज, शंकरघाट, कोरांव का कपारी गांव, शंकरगढ, बरौत, सैदाबाद, कौंधियारा, शामिल है। जबकि नए में शहर का दरियाबाद और कौहड़ार ब्लॉक का फतेहपुर कायस्थस्थान, शिवपुर और नवाबगंज थाना का एरिया को शामिल किए गए हैं। सीएमओ मेजर डॉ0 जीएस बाजपेई के मुताबिक जो इलाके पहले से हॉटस्पॉट हैं। वहां स्क्रीनिंग के साथ-साथ स्वास्थ्य परीक्षण कराया ही जा रहा है।
इंजीनियर परिवार में अब पांच लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, बढ़ सकती है संख्या
प्रयागराज। लूकरगंज निवासी इंजीनियर के परिवार में कोरोना के मरीजों की संख्या अब पांच हो गई है। इससे शहर में कुछ और लोगों में संकमण की आशंका बनी हुई है। हालांकि इंजीनियर के पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार सहित 19 रिश्तेदारों को कालिंदीपुरम स्थित इंस्टीट्यूशन क्वारंटीन सेंटर पर रखा गया था। पॉजिटिव आने के पहले इंजीनियर और उनके परिवार के सदस्य शहर में जरूरतमंदों को खाने-पीने की सामग्री बांट रहे थे।