फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरत पड़ने पर बढ़ेगी प्रवेश की आवेदन तिथि, ऑनलाइन आवेदन में इविवि प्रशासन राहत देने को तैयार

Thu, 26 Mar 2020 05:55 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Mar 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Entry application date will be increased if required, EVI administration ready to give relief in online application
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्त्रिस्या शुरू हो चुकी है। लॉक डाउन के बीच प्रवेश की प्रक्रिया शुरू किए जाने को लेकर विरोध भी हो रहा है। इस विरोध के बाद इविवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है की जरूरत पड़ी तो ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई जाएगी।



इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक महाविद्यालयों में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू हो गई है। छात्र नेता इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि देशभर में लॉक डाउन के कारण सभी साइबर कैफे बंद पड़े हैं और ऑनलाइन आवेदन करने वाले ज्यादातर छात्र साइबर कैफे पर ही निर्भर होते हैं। छात्रों का कहना है कि साइबर कैफे बंद होने के कारण जो छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, उनके पास 14 तारीख के बाद केवल 10 दिन का समय शेष रह जाएंगे।

Entry application date will be increased if required, EVI administration ready to give relief in online application
यूनिवर्सिटी के संवाद भवन में राजर्षि टण्टन मुक्त विश्वविद्यालय इलाहाबाद के कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपनी बात कही। - फोटो : shivharsh

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को भी पूरा करने में  थोड़ा वक्त लगता है, क्योंकि शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा करना है। इसी आधार पर छात्र मांग कर रहे हैं कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अप्रैल के बाद शुरू की जाए। 
पिछले साल  प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्त्रिस्या 13 अप्रैल से प्रारंभ हुई थी। छात्र सवाल उठा रहे हैं कि इमरजेंसी की स्थिति में इविवि प्रशासन इतनी जल्दबाजी क्यों दिखा रहा है।

उधर, इविवि प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल का कहना है कि परिस्थितियों की समीक्षा के बाद ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्त्रिस्या शुरू करने का निर्णय लिया गया। आवेदन से संबंधित नोटिस में स्पष्ट कर दिया गया है कि जरूरत पड़ी तो इसकी आखिरी तिथि बढ़ा दी जाएगी। बड़ी संख्या ऐसे छात्रों की भी है जिनके पास अपने घर से ही ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है। 

Entry application date will be increased if required, EVI administration ready to give relief in online application
डेमो - फोटो : डेमो

ऐसे छात्र अपने घर से ही कंप्यूटर या मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करते हैं। वैसे भी लॉक डाउन की घोषणा 14 अप्रैल तक के लिए की गई है। जो छात्र 14 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन से वंचित रह जाते हैं, उनके पास भी आवेदन के लिए 10 दिन का अतिरिक्त समय होगा। इसके बाद भी छात्रों की समस्याओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा और जरूरत पड़ी तो आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी जाएगी। इविवि प्रशासन का मानना है कि कोई भी छात्र आवेदन से वंचित ना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Entry application date will be increased if required, EVI administration ready to give relief in online application
कॉलेजों को अब तक यह पता नहीं है कि विद्यार्थियों को कब से प्रवेश मिलेगा।

सत्र को पिछड़ने से रोकने की कवायद

इविवि प्रवेश समिति ने पूर्व में तय किया था कि विश्ववि और संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा 12 से 27 मई के बीच करा दी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन अभी इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। अगर 14 अप्रैल को लॉक डाउन समाप्त हो जाता है और इविवि प्रशासन को इसके बाद भी आवेदन की अंतिम तिथि कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ानी पड़ती है तो भी परीक्षा पूर्व निर्धारित कर्यक्रम के अनुसार कराए जाने की पूरी गुंजाइश होगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी तय किया था कि जून के आखिरी सप्ताह तक सभी प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम जारी करते हुए प्रवेश की प्रक्रिया भी पूर्ण की जाएगी। अगर यह संभव हुआ तो जुलाई से नए सत्र की शुरुआत की जा सकेगी। हालांकि की इविवि प्रशासन के समक्ष अभी ढेरों चुनौतियां हैं, जिनसे से निपट पाना आसान नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed