मेयर अभिलाषा गुप्ता व उनके पति कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को फोन पर धमकी देने का आरोपी नीरज यादव सोमवार सुबह कानपुर से शहर लाया गया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया है कि वह पूर्व विधायक पूजा पाल का बॉडीगार्ड बनना चाहता था और इसी वजह से उसने मेयर से उनका नंबर मांगा। मेयर के नंबर नहीं देने पर बौखला कर उसने उन्हें व उनके पति को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
2 of 4
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि मेयर अभिलाषा गुप्ता का नंबर उसे इंटरनेट पर मिला। इससे पहले उसने पूर्व विधायक पूजा पाल का नंबर भी ढूंढने की कोशिश की लेकिन, नाकाम रहा। पूछताछ में उससे पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि हत्या के प्रयास समेत तीन मामलों में उसे कोर्ट से सजा सुनाई जा चुकी है। दो साल पहले ही वह सजा काटकर जेल से बाहर आया है। खास बात यह है कि 10 साल की सजा उसने नैनी जेल में ही काटी है। यहां रहने के दौरान ही उसका जिले के कई नामी अपराधियों से परिचय हुआ।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बता दें कि मूल रूप से हमीरपुर निवासी यह आरोपी कानपुर में फैक्ट्री में काम करता था और मेयर को धमकी देने की शिकायत के बाद जिला पुलिस की सूचना पर कानपुर के सचेंदी थाना पुलिस ने उसे रविवार रात पकड़ा था। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को यह भी बताया है कि इससे पहले वह प्रतापगढ़ समेत कुछ अन्य जिलों में रहने वाले राजनीतिक व्यक्तियों के निजी अंगरक्षक के तौर पर काम कर चुका है। कोतवाली प्रभारी जयचंद शर्मा ने बताया कि आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
4 of 4
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
पुलिस अफसरों के पास भी कर चुका है फोन
कोतवाली पुलिस का यह भी कहना है कि पूछताछ और आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच पड़ताल करने के बाद यह भी पता चला है कि वह इससे पहले भी कई बार माननीयों के साथ ही पुलिस अफसरों को भी फोन कर परेशान कर चुका है। वह इससे पहले सांसद अनुप्रिया पटेल विधायक नीलम करवरिया, खागा विधायक वीरेंद्र कुमार चरखारी विधायक गुड्डू, आईजी मुरादाबाद एसएसपी लखनऊ समेत तमाम पुलिस अफसरों को भी अकारण ही फोन कर चुका है।