फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फाफामऊ चौहरा हत्याकांड : ‘गौरी’ के नाम से सेव किया था नंबर, खुद को बताता था प्रधान

Mon, 29 Nov 2021 03:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Nov 2021 03:07 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि आरोपी पवन शटरिंग का काम करता है और वह उस भट्ठे पर भी जाता था जो मृतकों के मकान के ठीक पीछे स्थित है। खास बात यह है कि उसकी ओर से भेजे गए मैसेज किशोरी के  मोबाइल से डिलीट मिले लेकिन उसने अपने मोबाइल से इन मैसेजेज को डिलीट नहीं किया था।

विज्ञापन
Phaphamau Chauhra murder case: The number was saved in the name of 'Gauri', used to tell himself the head
Prayagraj News : फाफामऊ हत्याकांड के आरोप में पकड़ा गया कथित हत्यारोपी। - फोटो : प्रयागराज

फाफामऊ कांड में गिरफ्तार पवन सरोज ने अपने मोबाइल में मृतक किशोरी का नंबर किसी अन्य नाम से सेव कर रखा था। किशोरी के नंबर के आगे उसने गौरी नाम लिख रखा था। अफसरों ने बताया कि उसके मोबाइल से किशोरी को भेजे गए मैसेज देखने पर पता चला कि पिछले दो महीने से वह लगातार उसे परेशान कर रहा था। कई बार किशोरी ने मैसेज के जरिए उसे मना भी किया। एक बार धमकाया भी लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ।



पुलिस का कहना है कि आरोपी पवन शटरिंग का काम करता है और वह उस भट्ठे पर भी जाता था जो मृतकों के मकान के ठीक पीछे स्थित है। खास बात यह है कि उसकी ओर से भेजे गए मैसेज किशोरी के  मोबाइल से डिलीट मिले लेकिन उसने अपने मोबाइल से इन मैसेजेज को डिलीट नहीं किया था। इसे देखने से ही पता चला कि किशोरी को भेजे गए मैसेजेज में वह खुद को प्रधान बताता था। साथ ही रोजाना उसे कई-कई मैसेज भेजता था। इसकेलिए कई बार मैसेज के जरिए ही किशोरी अपना विरोध भी जता चुकी थी। लेकिन वह नहीं माना और लगातार मैसेज भेजता रहा।

Phaphamau Chauhra murder case: The number was saved in the name of 'Gauri', used to tell himself the head
Prayagraj News : फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के बाद जुटी भीड़। - फोटो : प्रयागराज

परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस
फाफामऊ कांड में गिरफ्तार पवन सरोज हत्या की वारदात में शामिल था या नहीं, यह राज डीएनए टेस्ट से खुलेगा। अफसरों का कहना है कि मृतक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था और उसके बॉडी पार्ट्स पर कुछ पदार्थ मिले थे जिनका सैंपल फोरेंसिक टीम ने एकत्र किया था। गिरफ्तार किए गए पवन सरोज के डीएनए सैंपल का मिलान मौके से बरामद इस सैंपल से कराया जाएगा। इसमें सबकुछ साफ हो जाएगा। एडीजी जोन ने बताया कि परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर सबसे ज्यादा शक के घेरे में पवन ही है, ऐसे में जल्द ही उसकेडीएनए सैंपल की जांच कराई जाएगी।

Phaphamau Chauhra murder case: The number was saved in the name of 'Gauri', used to tell himself the head
Prayagraj News : फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के आरोप में पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : प्रयागराज

किशोरी के ‘आई हेट यू’ लिखने के बाद अचानक बंद कर दी चैटिंग
प्रयागराज। पुलिस अफसरों ने बताया कि अहम बात यह है कि 21 नवंबर यानी घटना वाली रात से पहले शाम को भी पवन सरोज ने अपने नंबर से एक मैसेज किशोरी के मोबाइल पर भेजा जिसमें उसने आई लव यू लिखा था। इसके कुछ देर बाद ही किशोरी की ओर से आई हेट यू लिखकर इस मैसेज का जवाब दिया गया। चौंकाने वाली बात यह कि लगातार मैसेज भेजकर किशोरी को परेशान करने वाले पवन ने इसके बाद से उसे कोई मैसेज नहीं भेजा। जबकि अगले तीन दिन तक किशोरी और उसके परिजनों की लाश घर में ही पड़ी रही और इसकी भनक किसी को नहीं थी।

सवाल यह है कि लगातार मैसेज भेजने वाला शख्स ने अचानक से आखिर कैसे चैटिंग बंद कर दी। जबकि इससे पहले भी किशोरी मैसेज के जरिए ही उसका विरोध कई बार कर चुकी थी। कहीं ऐसा तो नहीं कि उसकी मौत की जानकारी आरोपी को हो गई थी और यही वजह थी कि फिर उसने उसके मोबाइल पर मैसेज नहीं भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Phaphamau Chauhra murder case: The number was saved in the name of 'Gauri', used to tell himself the head
four murder in prayagraj - फोटो : अमर उजाला

किशोरी का रिश्तेदार है आरोपी का फरार दोस्त
पुलिस अफसरों ने बताया कि गिरफ्तार पवन सरोज को जो दोस्त फरार बताया जा रहा है, वह मृतक किशोरी का रिश्तेदार है। किशोरी के परिवार की युवती की शादी उसकेपरिवार में हुई है और इस नाते वह उसके घर आती-जाती भी थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसे किशोरी का नंबर उसी दोस्त ने दिया था और उससे व्हाट्सएप पर बात करने को कहा था। इसकेबाद ही वह किशोरी को मैसेज भेजने लगा। अफसरों ने बताया कि उस दोस्त की लोकेशन फिलहाल पूणे में मिली है और उसकी तलाश में टीमें लगी हैं। उधर दो दिन पहले लापता हुए रिश्तेदार की भी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Phaphamau Chauhra murder case: The number was saved in the name of 'Gauri', used to tell himself the head
Prayagraj News : फाफामऊ गंगा घाट पर एक साथ जलतीं चार चिताएं। - फोटो : प्रयागराज

गिरफ्तारी के पीछे पुलिस का तर्क

वारदात से कुछ घंटों पहले ही व्हाट्सएप पर मैसेज और फिर अचानक से चैटिंग का बंद होना
आरोपी के घर से लाल रंग के धब्बे लगे कपड़ों की बरामदगी
आरोपी के पीठ व हाथ पर चोट के निशान, जिसके बारे में पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया
करीबी दोस्त व रिश्तेदार का संदिग्ध हाल में गायब होना
आरोपी का बार-बार बयान बदलना और अपने ही बयानों में विरोधाभास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed