फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Air Force Day : पैरा ग्लाइडर ने 360 डिग्री हवा में चक्कर लगाया, जबर्दस्त करतब देखकर रोमांचित हुए लोग

Sun, 08 Oct 2023 12:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Oct 2023 12:49 PM IST
सार

पैरा ग्लाइडर ने 360 डिग्री हवा में चक्कर लगाया। दर्शकों ने जबदस्त करतब देख तालियों से पैरा ग्लाइडर का जोरदार स्वागत किया। दो पैरा मोटर ने हवा में करतब दिखाए तो लोग अपनी शीट से खड़े हो गए। इसके बाद संगम तट पर स्थित एयरशो में भी यही नजारा दिखा। 

विज्ञापन
Para glider circled 360 degrees in the air, people were thrilled to see the amazing feat.
परेड की सलामी लेते एयर चीफ मार्शल वीएस चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।

मध्य वायु कमान में 92वें स्थापना दिवस पर बमरौली एयरफोर्स स्टेशन पर भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में परेड हुई। सुबह पैरा हैंग ग्लाइडर की इंट्री के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पैरा ग्लाइडर ने 360 डिग्री हवा में चक्कर लगाया। दर्शकों ने जबदस्त करतब देख तालियों से पैरा ग्लाइडर का जोरदार स्वागत किया। दो पैरा मोटर ने हवा में करतब दिखाए तो लोग अपनी शीट से खड़े हो गए।

Para glider circled 360 degrees in the air, people were thrilled to see the amazing feat.
परेड में हिस्सा लेते वायु सैनिक। - फोटो : अमर उजाला।

पैरा मोटर 40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा में चलता हुआ दर्शकों के बीच से गुजरा। दोनों पैरा मोटर हवा में दर्शको के नजदीक आकर अभिवादन किया। लोगों की तालियों से पंडाल गूंज उठा। इसके बाद 8000 फीट की ऊंचाई से पैराट्रूपर्स कूदे और 150 किमी प्रति घंटा की गति से नीचे आए।

Para glider circled 360 degrees in the air, people were thrilled to see the amazing feat.
परेड में हिस्सा लेते वायु सैनिक। - फोटो : अमर उजाला।

यह देख कर दर्शक रोमांचित हो उठे। परेड की सलामी एयर चीफ मार्शल वीएस चौधरी ने ली। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडीएस अनिल चौहान शामिल हुए। परेड के दौरान वायु सेना प्रमुख ने भारतीय वायु सेवा के नए झंडे का भी अनावरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Para glider circled 360 degrees in the air, people were thrilled to see the amazing feat.
वायु सेना के कार्यक्रम में मौजूद अतिथि। - फोटो : अमर उजाला।

वायुसेना ने दिखाया अपना शौर्य


वायुसेना के 91वें स्थापना दिवस पर रविवार को बमरौली स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालयमें वायु योद्धाओं की परेड हुई। आयोजन में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान के साथ वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी मौजूद रहे। नए ध्वज का भी किया गया। 

 

विज्ञापन
Para glider circled 360 degrees in the air, people were thrilled to see the amazing feat.
बमरौली एयरफोर्स पर खड़े सेना के अत्याधुनिक विमान। - फोटो : अमर उजाला।

वायुसेना दिवस पर आठ अक्तूबर को वृहद स्तर पर आयोजन होते हैं। इस मौके पर आमतौर पर दिल्ली मुख्यालय में परेड और फ्लाई पास्ट का आयोजन होता रहा है। पूर्व में पालम फिर हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद पर आयोजन हुआ है, लेकिन पिछले वर्ष चंडीगढ़ में आयोजन हुआ था। इसी क्रम में इस बार 91वें स्थापना दिवस पर प्रयागराज में आयोजन की घोषणा की गई। इस तरह से यह दूसरा मौका है जब दिल्ली एनसीआर से बाहर वायुसेना दिवस का आयोजन होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed