फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्मोही-आवाहन अखाड़े ने नागाओं की फौज भेजने की दी चेतावनी, पालघर हत्याकांड के विरोध में अखाड़े एकजुट

Tue, 21 Apr 2020 08:47 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Apr 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
Nirmohi-Aavahana Akhara warns of sending army of Nagas, Akhada united against Palghar massacre
संत कल्पवृक्ष गिरी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

जूना अखाड़े के दो संतों समेत तीन लोगों की महाराष्ट्र के पालघर में पीटकर की गई हत्या के मामले को लेकर साधु समाज में आक्रोश बढ़ गया है। इस मुद्दे पर सभी अखाड़ों के महंत जूना अखाड़े के साथ आ गए हैं। आवाहन अखाड़े के अलावा श्रीपंच पंच निर्मोही अणि अखाड़े की हुई बैठकों में हजारों  नागा साधुओं के साथ लॉकडाउन बाद महाराष्ट्र कूच के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया। इस घटना को लेकर संत समाज में विरोध का सिलसिला जारी है।

Nirmohi-Aavahana Akhara warns of sending army of Nagas, Akhada united against Palghar massacre
Akhara parishad

पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री महंत सत्य गिरि महाराज ने बैठक कर कहा कि इस तरह की घटना पूरे संत समाज पर हमला है। इस घड़ी में आवाहान अखाड़ा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के साथ है। परिषद की ओर से जब भी निर्देश मिलेगा आवाहन अखाड़े के हजारों नागा साधु महाराष्ट्र सरकार को घेरने के लिए कूच कर जाएंगे। महंत सत्य गिरि ने कहा कि दोनों संतों की जिस प्रकार से हत्या की गई उससे यह स्पष्ट हो गया है कि महाराष्ट्र में हिंदू सुरक्षित नहीं है।

Nirmohi-Aavahana Akhara warns of sending army of Nagas, Akhada united against Palghar massacre
akhara parishad
इसी तरह पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाणी की बैठक में इस घटना पर अखाड़ा परिषद के निर्णय पर अमल करने की घोषणा की गई। इस मौके पर अखाड़े के सचिव महंत अग्रदास, कोठारी महंत शिवानंद, सहायक सचिव व्यास मुनि, कारोबारी महंत राम मुनि, महंत हंस मुनि  समेत कई महंत उपस्थित थे।

इसी तरह पंच निर्मोही अखाड़ा भी जूना अखाड़े के समर्थन में उतर आया है। पंच निर्मोही अणि अखाड़ा के प्रमुख महंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि उनके अखाड़े के हजारों संत,महंत महाराष्ट्र कूच के लिए तैयार हैं। अखाड़ा परिषद का निर्देश मिलते ही निर्मोही अखाड़े के साधु, संत,  महामंडलेश्वर महाराष्ट्र सरकार की ईंट से ईंट बजाने के लिए निकल पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nirmohi-Aavahana Akhara warns of sending army of Nagas, Akhada united against Palghar massacre
संत समाज

महाराष्ट्र में दो संतों की हत्या असहनीय: स्वामी विमलदेव

जूना अखाड़े के दो साधुओं कल्पवृक्ष गिरी और सुशील गिरि की वाहन चालक नीलेश तेलगड़े के साथ महाराष्ट्र में की गई हत्या की अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष स्वामी विमल देव आश्रम ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह हिंदू समाज पर हमला है और समस्त दंडी समाज इस दुख की घड़ी में जूना अखाड़े के साथ है । उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करने एवं दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed