फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahant Narendra Giri : सीबीआई से झूठ मत बोलो, उन्हें सबके राज मालूम होते हैं महाराज, शिष्यों से पूछे तीखे सवाल

Tue, 28 Sep 2021 12:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Sep 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
narendra giri death case CBI asked sharp questions to the disciples Dont lie to CBI they know everyone secrets mahaaraaj
नरेंद्र गिरि मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में सीबीआई की पूछताछ के दायरे में अब सेवादारों और शिष्यों के साथ मठ से जुड़े साधु संन्यासी भी आ गए हैं। सोमवार को निरंजनी अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरी समेत तमाम साधु संन्यासियों से पूछताछ की। उनसे मठ से जुड़े पुराने विवाद, उत्तराधिकार और वसीयत से जुड़े सवाल पूछे गए। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने पूछताछ के दायरे में आए लोगों से सवालों के ठीक-ठाक जवाब देने को कहा। संकेतों में नसीहत भी दी कि उन्हें सबके राज मालूम होते हैं। सीबीआई जिस दिन से मठ में आई है। सेवादारों और शिष्यों से पूछताछ की जा रही है। सोमवार को निरंजनी अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरी तथा मठ से जुड़े कई साधु संन्यासियों से पूछताछ की गई। शिष्य बलवीर पुरी और अमर गिरि से भी सीबीआई ने कई बार पूछताछ की। महंत के कमरे से जो दस्तावेज बरामद हुए थे। उनके बारे में भी सीबीआई से छानबीन की गई।
narendra giri death case CBI asked sharp questions to the disciples Dont lie to CBI they know everyone secrets mahaaraaj
महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : प्रयागराज
सचिव रवींद्र पुरी ने बताया कि उनसे मठ के पुराने विवादों, पुरानी वसीयतों, सुसाइड नोट में लिखे नामों और उत्तराधिकार के झगड़े के बारे में पूछा गया। रवींद्र पुरी के साथ अखाड़े और मठ से जुड़े अन्य साधु संन्यासियों से भी इन सब बिंदुओं पर पूछताछ की गई। बलवीर गिरि और अमर गिरि से तमाम ऐसे प्रश्न पूछे गए जो पहले पूछे जा चुके थे। सेवादारों से भी प्रश्नों को रिपीट किया गया। 

narendra giri death case CBI asked sharp questions to the disciples Dont lie to CBI they know everyone secrets mahaaraaj
महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : प्रयागराज
सीबीआई मंगलवार से आरोपियों आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी से पूछताछ करेगी। यूं तो इस केस में बहुत से सवाल हैं जिनके उत्तर अभी तक नहीं मिले हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल उस वीडियो का है जिसके कारण महंत नरेंद्र गिरि ने खुदकुशी कर ली। इसके अलावा आरोपियों ने हरिद्वार के किस शख्स के द्वारा महंत तक यह बात पहुंचाई, इसकी छानबीन भी सीबीआई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
narendra giri death case CBI asked sharp questions to the disciples Dont lie to CBI they know everyone secrets mahaaraaj
महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : प्रयागराज
महंत नरेंद्र गिरि ने सुसाइड नोट में साफ-साफ इस बात को लिखा था आनंद गिरि ने किसी महिला के साथ उनकी फोटो एडिट कर वीडियो बना लिया है। वह इस वीडियो को एक दो दिन में वायरल कर देगा। उन्होंने आगे लिखा कि इस वीडियो के बारे में मैं चाहे जितनी सफाई दूं, बदनाम तो हो ही जाऊंगा। सम्मान से बड़ा कुछ नहीं होता। इस वीडियो के बारे में लिखने से पहले उन्होंने लिखा था कि हरिद्वार के एक शख्स ने उन्हें इसकी जानकारी दी है। हालांकि उन्होंने जानकारी देने वाले शख्स का नाम नहीं लिखा था। 
विज्ञापन
narendra giri death case CBI asked sharp questions to the disciples Dont lie to CBI they know everyone secrets mahaaraaj
बाघंबरी गद्दी मठ में छानबीन करने पहुंची सीबीआई टीम। - फोटो : प्रयागराज
सीबीआई का पूरा जोर वीडियो बरामदगी और उस शख्स का पता लगाने में रहेगा जिसने महंत को वीडियो के बारे में सूचना दी थी। पुलिस पहले ही आनंद गिरि का मोबाइल और लैपटॉप बरामद कर चुकी है। यह भी हो सकता है कि वीडियो किसी और के मोबाइल या लैपटॉप में रखा गया हो। आनंद गिरि से इन्हीं सब बिंदुओं पर पूछताछ होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed