फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आनंद गिरि: सीबीआई की सख्ती पर रोए आनंद गिरि, आद्या और संदीप से पूछा, महंत से क्या दुश्मनी थी?

Wed, 29 Sep 2021 10:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 29 Sep 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
Narendra Giri Suicide Death Case News: Anand Giri cried on strictness of CBI Asked Aadhya and Sandeep, what was the enmity with the Mahant
narendra giri death case - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई से पूछताछ के दौरान आनंद गिरि की आंखों से आंसू निकल आए। सीबीआई के सख्त सवालों का जवाब देते देते आनंद गिरि कई बार रोया। वह बार बार यही कहता रहा कि उसके पास ऐसा कोई वीडियो नहीं है। न ही उसने अपने गुरु को कभी ब्लैकमेल किया। आनंद से मठ से जुड़े विवाद और नरेंद्र गिरि से खराब संबंधों के बारे में सीबीआई अफसरों को तफसील से जानकारी दी। सीबीआई ने तीनों आरोपियों खासकर आनंद गिरि के लिए प्रश्नावली तैयार की थी। पुलिस लाइन ले जाने के बाद आनंद को सबसे अलग बिठाया और अफसरों की टीम ने एक के बाद के प्रश्नों की बौछार कर दी और सवालों का तो आनंद जवाब दे रहा था लेकिन ब्लैकमेलिंग और महिला के साथ वीडियो बनाने वाली बात से आनंद लगातार इनकार करता रहा। जब सीबीआई ने सख्ती की तो आनंद की आंखों में आंसू आ गए। उसने बताया कि पुलिस को उसने अपने मोबाइल और लैपटॉप दे दिए हैं। उसमें कुछ भी नहीं मिला।
Narendra Giri Suicide Death Case News: Anand Giri cried on strictness of CBI Asked Aadhya and Sandeep, what was the enmity with the Mahant
सीबीआई की टीम ने आरोपियों को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला
पूछा गया कि क्या वह कोई और भी मोबाइल या लैपटॉप इस्तेमाल करते हैं। आनंद से घर वालों, नजदीकी दोस्तों और मठ से उनके करीबियों के बारे में भी पूछताछ की गई। सीबीआई ने आनंद से कहा कि वह पहले मठ से जुड़ने महंत नरेंद्र गिरि का करीबी बनने की कहानी बताए। 
Narendra Giri Suicide Death Case News: Anand Giri cried on strictness of CBI Asked Aadhya and Sandeep, what was the enmity with the Mahant
महंत नरेंद्र गिरि और योग गुरु आनंद गिरि। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
आनंद ने अपने साधु बनने से लेकर निरंजनी अखाड़े से जुड़ने फिर महंत नरेंद्र गिरि के संपर्क में आकर लेटे हनुमान मंदिर में ‘छोटे महाराज’ बनने की पूरी कहानी सुनाई। इसके बाद मठ में जमीन बेचने से लेकर छोटे बड़े सभी विवादों के बारे में सीबीआई ने पूछताछ की। महंत नरेंद्र गिरि से उसके संपर्क बिगड़ने के पीछे आनंद ने कई लोगों का हाथ बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Narendra Giri Suicide Death Case News: Anand Giri cried on strictness of CBI Asked Aadhya and Sandeep, what was the enmity with the Mahant
Prayagraj News : बाघंबरी गद्दी मठ में छानबीन करने पहुंची सीबीआई टीम। - फोटो : अमर उजाला।
आशीष गिरि की हत्या के बाद जांच की मांग करने पर दोनों में बात और बिगड़ी। दोनों के रिश्ते उस समय सबसे खराब स्तर पर पहुंच गए थे जब नरेंद्र गिरि ने आनंद को मठ और अखाड़े से निष्कासित कर दिया। 
विज्ञापन
Narendra Giri Suicide Death Case News: Anand Giri cried on strictness of CBI Asked Aadhya and Sandeep, what was the enmity with the Mahant
नैनी जेल पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
इसी के बाद आनंद ने नरेंद्र गिरि के खिलाफ धुआंधार बयानबाजी की और एक डांसर पर पैसे लुटाते हुए एक वीडियो भी जारी कर दिया था। आनंद ने बताया कि कैसे बाद में कुछ लोगों के प्रयास से लखनऊ में दोनों में लिखित समझौता हुआ लेकिन गुरुजी ने उसे दोबारा मठ और अखाड़े में प्रवेश नहीं दिलवाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed