फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम मंदिर निर्माण शुरू होने के लिए मोहन भागवत ने मां गंगा का जताया आभार, विधिवत किया पूजन (देखें तस्वीरें)

Sat, 20 Feb 2021 12:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mohan Bhagwat thanked mother Ganga for starting Ram temple construction
prayagraj news : संगम पर मां गंगा को दुग्ध अर्पित करते आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत। - फोटो : prayagraj

संघ प्रमुख मोहन भागवत का यज्ञभूमि संगम पर आना कोई नई बात नहीं है। वर्ष 2019 में लगे कुंभ मेले के दौरान भी फरवरी माह में ही प्रयागराज आए थे। इस दौरान विहिप शिविर में आयोजित संत सम्मेलन में संतों की मौजूदगी में उन्होंने अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण जल्द शुरू हो इसका संकल्प भी लिया। अब जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है तो माना यही जा रहा है कि संघ प्रमुख ने शुक्रवार को संकल्प पूर्ति के लिए मां गंगा का आभार जताया। साथ ही अपने अगले महत्वपूर्ण कार्य के रूप में गंगा के निर्मलीकरण का भी संकल्प लिया। 

Mohan Bhagwat thanked mother Ganga for starting Ram temple construction
prayagraj news : संगम पर गंगाजी की आरती उतारते संघ प्रमुख मोहन भागवत। - फोटो : prayagraj

दरअसल अयोध्या में  रामलला के भव्य मंदिर के शिलान्यास के बाद संगम की रेती पर उनका यह पहला कार्यक्रम रहा। इसके पूर्व वह नवंबर 2020 में भी आए थे। तब उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल पूर्वी उत्तर प्रदेश की बैठक में शिरकत की थी। हालांकि उस बैठक में संघ की आगामी योजनाओं और मंदिर निर्माण से जुड़े मामलों पर ही चर्चा हुई।  केंद्र सरकार के संकल्प पत्र में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम शुरू होने के साथ ही गंगा के निर्मलीकरण का भी मुद्दा है।

Mohan Bhagwat thanked mother Ganga for starting Ram temple construction
prayagraj news : संगम पर गंगाजी का पूजन करते मोहन भागवत। - फोटो : prayagraj

यूं तो पिछले चार दशक से गंगा के निर्मलीकरण का काम हो रहा है, लेकिन केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद इस कार्य में तेजी आई है। नमामि गंगे के तहत भी गंगा निर्मलीकरण का कार्य चल रहा है, लेकिन अब संघ की मंशा है कि इस कार्य में और तेजी आए। इसी वजह से संघ के अनुषांगिक संगठन गंगा समग्र ने प्रयागराज में गंगा के निर्मलीकरण को लेकर दो दिवसीय बैठक आयोजित की। बैठक के दूसरे दिन गंगा के निर्मलीकरण में तेजी कैसे आए उसकी रणनीति संघ प्रमुख भागवत की मौजूदगी में बनेगी। संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले तमाम आंदोलनों का केंद्र बिंदु प्रयागराज ही रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohan Bhagwat thanked mother Ganga for starting Ram temple construction
prayagraj news : संगम पर मां गंगा का पूजन करते भागवत। - फोटो : prayagraj
इसके साथ ही तमाम कार्यक्रमों की रणनीति भी यही तय की गई थी। गंगा में हम सब की आस्था है इसी वजह से संघ का उसके निर्मलीकरण पर जोर है। वहीं दूसरी ओर संघ प्रमुख का प्रयागराज आगमन अगले वर्ष प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल गंगा समग्र द्वारा प्रयागराज समेत प्रदेश के ऐसे जिले जहां से गंगा गुजरती हैं , उन संबंधित जिलों में  गंगा निर्मलीकरण को लेकर तमाम कार्य किए जाने हैं। इससे संघ के हिंदुत्व एजेंडे को भी धार मिल सकती है।
विज्ञापन

वेद पाठी ब्राह्मणों ने करवाया भागवत से संकल्प

Mohan Bhagwat thanked mother Ganga for starting Ram temple construction
prayagraj news : गंगा पूजन के बाद माथे पर चंदन का लेप लगवाते संघ प्रमुख मोहन भागवत। - फोटो : prayagraj
संगम तट पर भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा के बीच संघ प्रमुख मोहन भागवत को दस वेद पाठी ब्राह्मणों की टोली ने स्वस्तिवाचन तथा संकल्प कराया। यहां षोडशोपचार पद्धति से वैदिक मंत्रों की ध्वनि के साथ भागीरथी नमोस्तुते मंत्र का भी जाप हुआ। गंगा समग्र काशी प्रांत के तीर्थ पुरोहित प्रमुख जितेंद्र कुमार गौड़ और राजेश के नेतृत्व में पूजन अर्चन कार्यक्रम हुआ।

इस दौरान संघ प्रमुख ने गंगा जी की आरती उतारी, फिर मंच से तट की ओर पहुंच कर गंगा जी की धारा में जलते हुए दिए प्रवाहित किए। अंत में चरणामृत का पान किया। इस अवसर पर गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मिथिलेश नारायण, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रांत प्रचारक रमेश, सह प्रांत कार्यवाह डा. राकेश, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आलोक मालवीय, प्रांत प्रचार प्रमुख डा. एमजे त्रिपाठी, विभाग प्रचारक कृष्ण चंद आदि पूजन कार्यक्रम में मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed