प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिव्यांगों-बेसहारों और गरीबों को अपनी बचत की कमाई सहेज कर रखने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा भी होता है जब कारोबारी धोखा कर देते हैं और बैंक डूब जाते हैं। लेकिन, अब इससे डरने की जरूरत नहीं है। इस बात की चिंता दूर करने के लिए हमने कदम उठाया है। अब बैंक डूबते भी हैं तो पांच लाख रुपये तक सुरक्षित रहेंगे।
{"_id":"5e5ac0ea8ebc3ec4a70a3301","slug":"modi-said-hard-earned-money-will-be-safe-even-after-banks-sink","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बोले मोदी- बैंकों के डूबने पर भी सुरक्षित रहेगी मेहनत की कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले मोदी- बैंकों के डूबने पर भी सुरक्षित रहेगी मेहनत की कमाई
Sun, 01 Mar 2020 01:22 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
अगर बैंक डूबता भी है तो 99 प्रतिशत धनराशि सुरक्षित रहेगी। देश के गरीबों, वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक में जमा उनके पैसों को सुरक्षित रखने का प्राविधान इस बार के बजट में किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मिलकर दिव्यांगजनों व बुजुर्गों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए काम कर रही हैं। 60 वर्ष की आयु के बाद बुजुर्गो को एक निश्चित राशि पर एक निश्चित ब्याज मिले, उनका निवेश सुरक्षित रहे, इसके लिए हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री वय योजना भी शुरू की। इसका मकसद यही था कि अगर बाजार में ब्याज दरें कम हो जाएं तो उसका प्रभाव उन पर कम से कम पड़े।
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
पीएम ने बचत केसाथ ही सुखी और निरोगी जीवन का भी संदेश दिया। उन्होंने बताया कि देश में जनऔषधीय केंद्रों के माध्यम से दवाओं की कीमतों को कम किया गया है। देश के छोटे दुकानदारों व अन्य लोगों के लिए अलग-अलग पेंशन योजना शुरू की गई है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि उनकी सरकार की यही कामना है कि समाज का हर नागरिक सुखी व निरोग्य रहे।
सुगम्य भारत अभियान से हर मुश्किलें होंगी आसान
प्रधानमंत्री ने दिव्यांगों की मुश्किलें कम करने के संकल्पों को दोहराया। उन्होंने कहा कि आप वो समय भी याद करिए, जब आपको सरकारी दफ्तरों, बस स्टैंड, अस्पताल, कोर्ट, कचहरी हर जगह जाने में दिक्कत होती थी। कुछ जगहों पर अलग रैंप बन जाता था। बाकी जगहों पर बहुत मुश्किल होती थी। ये हमारी ही सरकार है जिसने सुगम्य भारत अभियान चलाकर देश भर की बड़ी सरकारी इमारतों को दिव्यांगों के लिए सुगम्य बनाने का संकल्प किया है।