फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mauni Amavasya 2022 : संगम पर मौन डुबकी के लिए लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Tue, 01 Feb 2022 09:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 01 Feb 2022 09:46 AM IST
सार

संगम जाने वाली सड़कों से लेकर पांटून पुलों तक श्रद्धालुओं सिर्फ श्रद्धालुओं का कारवां चलता रहा। सिर पर गठरी, झोला लिए लोग से मौन डुबकी के संकल्पों को पूरा करने के लिए बढ़ते रहे।

विज्ञापन
Mauni Amavasya: Millions of devotees gathered for a silent dip at Sangam
Prayagraj News : माघ मेले में उम़ड़ी भीड़। - फोटो : प्रयागराज

माघ मेले के तीसरे सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर मौन डुबकी मंगलवार को लगी, लेकिन इससे पहले ही संगम पर आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा। सोमवार को संगम समेत पांच सेक्टरों में बने स्नान घाटों पर कहीं तिल रखने की जगह नहीं बची। कल रात 12 बजे से आज शाम चार बजे तक लगभग 95 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। कुल का मिलाकर आज मंगलवार शाम चार बजे तक लगभग एक करोड़ 45 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया।




संगम जाने वाली सड़कों से लेकर पांटून पुलों तक श्रद्धालुओं सिर्फ श्रद्धालुओं का कारवां चलता रहा। सिर पर गठरी, झोला लिए लोग से मौन डुबकी के संकल्पों को पूरा करने के लिए बढ़ते रहे। संगम समेत गंगा के नौ घाटों पर इस बार डुबकी लगेगी। कोरोना संक्रमण से सतर्कता के लिए मेले के प्रवेश द्वारों समेत 22 स्थानों पर टेस्टिंग और स्क्रीनिंग सेंटर बनाए गए हैं।


 सोमवार की देर शाम तक पांच सेक्टर में बसे संतों, तीर्थपुरोहितों के शिविरों में लाखों श्रद्धालुओं ने डेरा डाल दिया। इस दिन अमावस्या लगने की वजह  से संगम क्षेत्र से जुड़े राजमार्गों के अलावा रेती पर बसे शिविरों से एक दिन पहले ही आस्थावानों का रेला मौन डुबकी के लिए उमड़ने लगा। सुबह घने कोहरे के बीच भक्ति की लहरें हिलोरें मारने लगीं। लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा-यमुना और अदृश्य संगम में डुबकी लगाई। 


चाहे काली मार्ग हो या लाल मार्ग या फिर अक्षयवट और त्रिवेणी मार्ग, संगम जाने वाली हर सड़क श्रद्धालुओं से पैक हो गई। भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।


पांच सेक्टर में बसे मेले में छह ऐसे स्थानों पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जहां से संगम जाने के लिए कम चलना पड़े। सुरक्षा के लिए स्नान घाटों के अलावा मेला क्षेत्र में सेक्टर वाइड आतंकवाद निरोधी दस्ता समेत पांच हजार से अधिक जवान तैनात कर दिए गए हैं।

Mauni Amavasya: Millions of devotees gathered for a silent dip at Sangam
Prayagraj News : माघ मेले में उम़ड़ी भीड़। - फोटो : प्रयागराज

मेला प्रशासन ने 45 लाख श्रद्धालुओं के एक दिन पहले ही डुबकी लगाने का किया दावा 
अमावस्या लगने की वजह से संगम पर सोमवार को ही मौन डुबकी लगने लगी। त्रिवेणी संगम समेत गंगा के नौ स्नान घाटों पर मेला प्रशासन ने देर शाम तक 45 लाख श्रद्धालुओं के पुण्य की डुबकी लगाने का दावा किया।  

Mauni Amavasya: Millions of devotees gathered for a silent dip at Sangam
Prayagraj News : माघ मेले में उमड़ी भीड़। - फोटो : प्रयागराज

स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गोताखोर तैनात
मेला क्षेत्र में बनाए गए स्नान घाटों पर भीड़ के मद्देनदर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जल पुलिस के जवानों के अलावा प्रशिक्षित गोताखोरों को भी स्नान घाटों पर तैनात किया गया है। साथ ही सफाई के लिए कर्मियों की शिफ्ट वाइज तैनाती की गई है, ताकि आस्था के मेले से स्वच्छता का संदेश दिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mauni Amavasya: Millions of devotees gathered for a silent dip at Sangam
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : प्रयागराज

भीड़ नियंत्रण के लिए लगेंगे लाउड हेलर, अफसरों को समन्वय बनाने का निर्देश
मौनी अमावस्या पर भीड़ पर नियंत्रण के लिए लाउड हेलर के अलावा रस्सी का उपयोग किया जाएगा। मेला क्षेत्र से भीड़ को निकालने के बाद श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेशन तक चिह्नित मार्गों से ही ले जाने की हिदायत दी गई है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था फैलने पाए। साथ ही विभागीय अधिकारियों से समन्वय बनाने के लिए एक-दूसरे का नंबर अपने पास रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Mauni Amavasya: Millions of devotees gathered for a silent dip at Sangam
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : प्रयागराज

मंडलायुक्त ने की मौनी अमावस्या स्नान की तैयारियों की समीक्षा

मंडलायुक्त संजय गोयल ने सोमवार को ट्रिपलआईसी सभागार में मौनी अमावस्या स्नान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए कंटीजेंसी प्लान का उपयोग करने, मेडिकल इमरजेंसी पड़ने पर सेक्टरवाइज एंबुलेंस का उपयोग करने के साथ ही मेला के सभी प्रवेश द्वारों और घाटों पर कोविड हेल्प डेस्क को चौबीस घंटे सक्रिय रखने के भी निर्देश दिए। इस समीक्षा बैठक में डीएम संजय खत्री, एसएसपी अजय कुमार मेलाधिकारी अरविंद चौहान, एसपी मेला राजीव नारायण मिश्रा समेत कई अफसर उपस्थित थे।

 

  • 5,000 से अधिक जवानों ने संभाली मौनी अमावस्या स्नान पर्व की सुरक्षा
  • 09 घाटों पर मौन डुबकी के लिए मेला प्रशासन ने किए इंतजाम
  • 22 स्थानों पर कोविड-19 की टेस्टिंग और स्क्रीनिंग सेंटर बनाए गए
  • 24 जगह मेला क्षेत्र में कोविड हेल्प डेस्क की गई स्थापित
  • 30 एंबुलेंस संगम समेत हर मेला सेक्टर में लगाई गई
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed