प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों पर चुानाव के लिए अधिसूचना मंगलवार को जारी होगी। इसी के साथ नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। नामांकन की प्रक्रिया कलक्ट्रेट तथा सदर परिसर में अलग-अलग कक्ष में पूरी की जाएगी।
आठ जनवरी तक होने वाले नामांकन के लिए तैयारी कर ली गई है। सीसीटीवी से नजर रखने के साथ चप्पे-चप्पे पर फोर्स भी तैनात रहेगी। डीएम संजय कुमार खत्री ने सोमवार को नामांकन कक्षों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक निर्देश दिए।
चुनाव कार्यक्रम
नामांकन - एक से आठ फरवरी तक दिन में 11 से तीन बजे के बीच
नामांकन पत्रों की जांच - नौ फरवरी दिन में 11 बजे से
नाम वापसी की आखिरी तारीख - 11 फरवरी दिन में तीन बजे तक
चुनाव चिह्न का आवंटन - 11 फरवरी को दिन में तीन बजे
मतदान - 27 फरवरी
मतगणना - 10 मार्च
2 of 5
Prayagraj News : कलेक्ट्रेट में नामांकन की तैयारियां तेज हो गई हैं।
- फोटो : प्रयागराज
कहां किस विधानसभा का होगा नामांकन
विधानसभा नामांकन स्थल आरओ
फाफामऊ एसीएम तृतीय एससीएम तृतीय
सोरांव एडीएम प्रशासन एसडीएम सोरांव
फूलपुर उप संचालक चकबंदी एसडीएम फूलपुर
प्रतापपुर एडीएम वित्त एवं राजस्व एसएलओ
हंडिया सीआरओ एसडीएम हंडिया
मेजा एडीएम नागरिक आपूर्ति एसडीएम मेजा
करछना एसीएम प्रथम एसडीएम करछना
पश्चिमी एसडीएम सदर एसडीएम सदर
उत्तरी अपर उप जिलाधिकारी सदर अपर उप जिलाधिकारी सदर
दक्षिणी एसीएम द्वितीय एसीएम द्वितीय
बारा नायब तहसीलदार एसडीएम बारा
कोरांव सिटी मजिस्ट्रेट एसडीएम कोरांव
3 of 5
Prayagraj News : कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- फोटो : प्रयागराज
चाय एवं समोसे छह रुपये में तो नाश्ते की कीमत 60 रुपये
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने वस्तुओं की कीमत तय कर दी है। प्रचार तथा अन्य गतिविधियों के दौरान राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों की ओर से खर्च की गई राशि का निर्धारण इसी के आधार पर होगा। इसमें साइकिल से लेकर बीएमडब्ल्यू तक का किराया निर्धारित किया गया है। इस सूची में कुल 88 वस्तुएं शामिल की गई हैं।
प्रशासन ने चाय और समोसे की कीमत छह-छह रुपये निर्धारित की है। वहीं नाश्ते के पैकेट का मूल्य 60 रुपये तय किया गया है। साइकिल का किराया प्रतिदिन के हिसाब से आठ रुपये तय किया गया है तो बीएमडब्ल्यू, मर्सडीज, पजेरो के लिए 20 हजार रुपये निर्धारित है। इतना ही नहीं हर तरह के नाव का किराया भी तय किया गया है। यही होटल में कोई आयोजन होता है या बड़े नेताओं के लिए बुक किया जता है तो उसका किराया भी प्रत्याशी के खर्च में जोड़ा जाएगा। बदलते दौर में मांग एवं जरूरत को देखते हुए ड्रोन कैमरे को भी इस सूची में शामिल किया गया है।
हर प्रत्याशी का खुलेगा अलग खाता
चुनावी खर्च का हिसाब रखने के लिए प्रत्येक प्रत्याशी का अलग बैंक खाता खोला जाएगा। चुनाव प्रचार पर तथा अन्य सभी तरह के खर्च प्रत्याशी इसी खाते से कर सकेंगे। जमानत राशि तथा नामांकन के दौरान खर्च की राशि भी इसी खाते से ली जाएगी। प्रशासन निर्धारित तारीखों पर खर्च की समीक्षा करेगा।
इसके लिए प्रत्याशियों को पूरा विवरण उपलब्ध कराना होगा। इसके लिए प्रत्याशियों को व्यय अभिकर्ता भी नियुक्त करना होगा, जो प्रशासन के संपर्क में रहेगा। चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रत्याशी को अंतिम तौर पर हिसाब देना होगा। अन्यथा, भविष्य में चुनाव लडने से रोका जा सकता है।
कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकन
निर्वाचन आयोग की ओर से इस बार ऑनलाइन नामांकन की भी सुविधा दी गई है। प्रत्याशी सुविधा एप के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन कर सकेंगे लेकिन उसकी प्रिंट कॉपी आरओ के पास भी जमा करनी होगी। हलफनामा भी ऑनलाइन अपलोड करने के साथ आरओ के पास जमा करना होगा। ‘पे’ लिंक की मदद से जमानत राशि की जमा की जा सकेगी। नकद तथा ट्रेजरी चालान के माध्यम से भी जमानत राशि जमा की जा सकेगी।
जुलूस निकालने की नहीं होगी अनुमति
प्रत्याशियों को नामांकन जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। ऐसा करना आचार संहिता के उल्लंघन में आएगा। नामांकन के दौरान कोविड प्रोटोकाल का भी पालन करना होगा।
कराई जाएगी वीडियोग्राफी
नामांकन की पूरी प्रक्रिया पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। इसके अलावा वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। वीडियोग्राफी नामाकंन स्थल परिसर के बाहर से ही शुरू हो जाएगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से वीडियोग्राफर नियुक्त किए गए हैं।
मतदान के प्रति किया जागरूक
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को सलोरी, छोटा बघाड़ा आदि स्थानों पर मतदाता जागरूक अभियान चलाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने एक-एक वोट के महत्व को बताया। साथ ही सभी से मतदान में हिस्सा लेने की अपील की। इस दौरान श्रद्धा सिन्हा, अनुपम परिहार, एकता शुक्ला, डॉ.राकेश कुमार पांडेय, शेषनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।