फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौनी अमावस्या: नागाओं संग विदेशी साध्वियों ने लगाया संगम में गोता, शाही स्नान को बनाया यादगार 

Mon, 04 Feb 2019 11:32 PM IST
kapil kumar अनूप ओझा, अमर उजाला, प्रयागराज
अनूप ओझा, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: kapil kumar Updated Mon, 04 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
Mauni amavasya kumbh mela 2019 foreigner Sadhvis get shahi snan with the Naga sadhu
Foreigner sadhvi

न सरहद की दूरियां न दिलों की। शाही स्नान के दौरान सारे फर्क मिट गए। गोरी चमड़ी वाली युवा संन्यासिनियों ने जब चेहरे पर भभूत पोतना शुरू किया तो सनातनी संस्कृति की गहराई कोहर किसी को अहसास हुआ।

Mauni amavasya kumbh mela 2019 foreigner Sadhvis get shahi snan with the Naga sadhu
Foreigner sadhvi

सात समंदर पार से आईं साध्वियों ने संगम में डुबकी लगाकर शाही स्नान को यादगार बना दिया। जापान, जर्मनी,कनाडा और आस्ट्रिया से आईं विदेशी साध्वियों ने नागा साधुओं के बीच शाही स्नान किया।

Mauni amavasya kumbh mela 2019 foreigner Sadhvis get shahi snan with the Naga sadhu
Foreigner sadhvi

भस्मी पोते अड़भंगी नागाओं के साथ विदेशी संन्यासिनियों का अनूठा संगम त्रिवेणी के पावन तट पर विश्व समुदाय के लिए अविस्मरणीय बन गया। डमरू, त्रिशूल, तलवार और लाठी भांजते नागाओं के पीछे विदेशी साध्वियां भी शाही स्नान के लिए अलग-अलग शोभायात्राओं के साथ संगम पहुंचीं। संन्यासिनियों ने पुण्य की डुबकी तो लगाई ही, कुछ ने भस्मी भी पोती। इस दौरान संगम तट की छटा में चार चांद सा लग गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mauni amavasya kumbh mela 2019 foreigner Sadhvis get shahi snan with the Naga sadhu
Foreigner sadhvi

महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद के साथ दर्जन भर से अधिक विदेशी साध्वियां शाही स्नान के लिए पहुंची, तो प्रेममई साईं मां के साथ सौ से अधिक युवा संन्यासिनियां हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए आईं। इटली, कनाडा, आस्ट्रिया, रूस, जर्मनी की विदेशी साध्वियों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। परंपरागत संगम तट पर अघ्र्य देकर अपने-अपने गुरुओं का आशीर्वाद लिया। पायलट बाबा के भी साथ विदेशी साध्वियां चल रही थीं।

विज्ञापन
Mauni amavasya kumbh mela 2019 foreigner Sadhvis get shahi snan with the Naga sadhu
Foreigner sadhvi

यूनिवर्सल मदर के नाम से मशहूर जापान से आईं पायलट बाबा की शिष्या योगमाता केइको आईकावा के साथ भी सौ से अधिक जापानी, कोरियन संन्यासिनियों और शिष्याओं ने संगम में डुबकी लगाकर आस्था के रंग को गाढ़ा किया। कोइको ने अमर उजाला से बाचतीत में कहा कि यह समागम पूरी दुनिया के लिए खास और संदेश परक है। इस कुंभ से पूरे विश्व में मानवता और सेवा का संदेश अनुकरणीय बन गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed