फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरविंद ने सुसाइड नोट में लिखा: तंग आ गया हूं...पत्नी को लेकर चौंकाने वाली बात का जिक्र कर फंदे पर झूला, सदमे में बुजुर्ग दादी ने तोड़ा दम

Wed, 20 Apr 2022 12:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Apr 2022 12:24 PM IST
विज्ञापन
Man commits suicide in Prayagraj, grandmother dies in shock See photos
suicide in Prayagraj - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के फूलपुर के डोकरी गांव में रहने वाला अरविंद कुमार मौर्य (38) और उसकी दादी ललिता देवी (80) घर में मृत मिले। अरविंद फांसी पर

लटका मिला तो बुजुर्ग का शव तख्त पर पड़ा मिला। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई लेकिन शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि युवक ने खुद ही फांसी लगाई थी जबकि बुजुर्ग की मौत हार्टअटैक से हुई। ऐसे में माना जा रहा है कि पौत्र को फांसी पर लटका देख दादी की सदमे में मौत हुई। डोकरी निवासी अरविंद पुत्र रामकुमार सोमवार शाम गांव में ही दावत खाने के बाद करीब 10 बजे घर लौटा। सुबह 7.30 बजे तक घर से कोई बाहर नहीं निकला तो पड़ोस में रहने वाली रिश्तेदार मालती ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने खिड़की से भीतर झांका तो अरविंद को फांसी पर लटका देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर आसपास के लोग जुटे और भीतर गए तो कमरे में पड़े तख्त पर दादी ललिता भी मृत पड़ी मिली। 
Man commits suicide in Prayagraj, grandmother dies in shock See photos
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
एक साथ दो शव मिलने पर सनसनी फैल गई। जानकारी पर एसएसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद दोनों शव मर्चरी भेज दिए गए।
Man commits suicide in Prayagraj, grandmother dies in shock See photos
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
नौ पन्नों का सुसाइड नोट
मौके से नौ पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इनमें से सात पेज किसी कॉपी से फाड़े गए थे जबकि दो पेज स्टाम्प पेपर पर थे। इसमें अरविंद ने पत्नी समेत आठ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। लिखा है कि इनके उत्पीड़न से वह तंग आ गया है और यह कदम उठा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Man commits suicide in Prayagraj, grandmother dies in shock See photos
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों में सात लोग ससुराल पक्ष के जबकि एक अन्य व्यक्ति का नाम है। पुलिस अफसरों का कहना है कि सुसाइड नोट की लिखावट की जांच कराई जाएगी। ताकि इसकी पुष्टि की जा सके कि लिखावट अरविंद की ही है या नहीं।
 
विज्ञापन
Man commits suicide in Prayagraj, grandmother dies in shock See photos
suicide in Prayagraj - फोटो : अमर उजाला
एफआईआर में पत्नी नामजद, अन्य अज्ञात
इस मामले में मृतक के मामा नंदलाल मौर्य ने एफआईआर दर्ज कराई है। खास बात यह है कि इसमें मृतक की पत्नी नामजद है जबकि अन्य ससुराल पक्ष को अज्ञात में आरोपी बनाया गया है। इसमें बताया गया है कि अरविंद की पत्नी तीन महीने पहले झगड़ा करके सोरांव के देवापुर लहटी स्थित अपने मायके चली गई थी और वहीं रह रही थी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed