फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खागलपुर हत्याकांड : निष्कर्ष पर पहुंची पुलिस, शीघ्र हो सकता है मर्डर मिस्ट्री का खुलासा

Tue, 19 Apr 2022 04:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 Apr 2022 04:21 PM IST
सार

घटना के दिन किसी भी आरोपी की लोकेशन खागलपुर गांव में नहीं पाई गई है। इससे यह जाहिर हो रहा है कि घटना को अंजाम राहुल ने ही दिया है और बाद में अपनी भी जान दे दी। वह जिन लोगों से परेशान था उनका नाम सुसाइड नोट में लिख दिया है।

विज्ञापन
Khagalpur murder case: Police come to a conclusion, murder mystery may be revealed soon
Prayagraj Murder case - फोटो : अमर उजाला

नवाबगंज के खागलपुर में हुई पांच लोगों की हत्या के मामले में पुलिस जल्द की किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकती है। इस हत्याकांड का खुलासा पुलिस कभी भी कर सकती है। परिवार के करीबी संदीप के बयान के बाद बाद गुत्थी लगभग सुलझ गई है। घटना को लेकर जिस तरह की आशंका जाहिर की जा रही थी वह लगभग सही साबित होताी दिख रही है। पुलिस को अभी तक की पूछताछ में बाहरी व्यक्ति के द्वारा हत्या के कोई सुराग नहीं मिल सके हैं। 




राहुल ने मौत से पहले जो सुसाइड नोट लिखा था इसमें कसूरवार बताए गए अधिकांश लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। इन सबके ऊपर आत्महत्या के लिए उकसाने की ही धाराएं लगाई गई हैं, क्योंकि मोबाइल कॉल डिटेल्स और लोकेशन में जो तथ्य सामने आए हैं वह काफी चौकाने वाले हैं। राहुल के पोस्टमार्टम के बाद भी स्थिति साफ हो गई है।


घटना के दिन किसी भी आरोपी की लोकेशन खागलपुर गांव में नहीं पाई गई है। इससे यह जाहिर हो रहा है कि घटना को अंजाम राहुल ने ही दिया है और बाद में अपनी भी जान दे दी। वह जिन लोगों से परेशान था उनका नाम सुसाइड नोट में लिख दिया है। पुलिस की जांच में भी यह बात सामने आई है कि राहुल के संबंध ससुराल के लोगों से ठीक नहीं चल रहे थे।

Khagalpur murder case: Police come to a conclusion, murder mystery may be revealed soon
Prayagraj News : नवाबगंज में पांच लोगों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

संदीप के बयान के ईर्दगिर्द ही घूम रही सभी जांच

जमीन और पैसे को लेकर विवाद काफी आगे बढ़ गया था। आर्थिक तंगी और तगादेदारों से परेशान होकर राहुल ने यह कदम उठाया है। घटना के खुलासे के लिए सात टीमों का गठन किया गया है लेकिन सभी टीमों की जांच में बात वहीं पर घूम फिरकर आ जा रही है, जो बात परिवार के करीबी संदीप ने पुलिस की पूछताछ में बताया है। पति-पत्नी के बीच भी विवाद काफी गहरा गया था।

Khagalpur murder case: Police come to a conclusion, murder mystery may be revealed soon
Prayagraj Murder case - फोटो : अमर उजाला

कर्ज और आर्थिक दंगी के कारण तनाव में था राहुल

ऐशो आराम की जिंदगी जीने वाला राहुल आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ के तले दबे होने के कारण काफी अवसाद में चला गया था। तनाव में आकर ही उसने परिवार को खत्म करने का निर्णय लिया होगा। सभी टीमों की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जल्द की इस सामूहिक हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।


पुलिस सूत्रों की मानें तो भले ही राहुल के द्वारा ही परिवार का सफाया किया गया हो लेेकिन उसने जिन लोगों के नाम सुसाइड नोट में लिखे हैं फिलहाल उन्हें राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। पुलिस का मानना है कि राहुल को यह कदम उठाने के लिए इन्हीं लोगों ने मुख्य भूमिका अदा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Khagalpur murder case: Police come to a conclusion, murder mystery may be revealed soon
Prayagraj Murder case - फोटो : अमर उजाला

हत्या के बाद खुदकुशी की ओर इशारा कर रहे साक्ष्य

खागलपुर हत्याकांड में 48 घंटे की जांच के बाद हालात व सबूत हत्या के बाद खुदकुशी की ही ओर इशारा कर रहे हैं। रविवार को भी जांच के दौरान कई ऐसी बातें सामने आईं, जो पुलिस की ही थ्योरी को और बल दे रही हैं। इसमें क्राइम सीन के साथ ही सुसाइड नोट और परिवार के बेहद करीबी संदीप पाल का बयान शामिल है। फिलहाल पुलिस अफसर कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं, लेकिन उनका कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Khagalpur murder case: Police come to a conclusion, murder mystery may be revealed soon
Prayagraj News : नवाबगंज में पांच लोगों की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सुसाइड नोट पर ही उठे सवाल

घटना के बाद हत्या और हत्या के बाद खुदकुशी की दो थ्योरियां सामने आईं थीं। एक थ्योरी के अनुसार राहुल ने ही पत्नी- बच्चों को मारने के बाद खुदकुशी कर ली। जबकि दूसरी थ्योरी में आशंका जताई गई कि पत्नी-बच्चों को मारने के बाद राहुल को भी मारकर फांसी पर लटका दिया गया।


पुलिस की उलझन इसलिए भी बढ़ गई क्योंकि सुसाइड नोट में राहुल ने ससुरालपक्ष के 11 लोगों के नाम लिखे। साथ ही यह भी लिख दिया कि उन्होंने घर आकर उसकी पत्नी व बच्चों की हत्या कर दी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पड़ताल के क्रम में सामने आई बातों व साक्ष्यों से दूसरी थ्योरी कमजोरी पड़ गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed