फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शंकराचार्य समेत महामंडलेश्वरों-पीठाधीश्वरों ने लगाई डुबकी

Sat, 25 Jan 2020 01:08 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Jan 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Mahamandaleshwar-Peetadhishwars took a dip including Shankaracharya
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज

मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को संतों, पीठाधीश्वरों में भी मौन डुबकी लगाने की होड़ मची रही। माघ मेले में प्रवास के लिए पहुंचे गोवर्धन पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती समेत कई संतों, महंतों, पीठाधीश्वरों और महामंडलेश्वरों ने संगम में डुबकी लगाई। अखाड़े के महंतों ने भी संगम पर गोता लगाया। 

Mahamandaleshwar-Peetadhishwars took a dip including Shankaracharya
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज

पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद शिष्यों के साथ संगम पहुंचे। इस दौरान ध्यान-पूजा के साथ उन्होंने स्नान किया। उनके साथ निजी सचिव स्वामी निर्विकल्पानंद, भारत भूषण समेत अनेक संत थे। इसी तरह ज्योतिष, द्वारका- शारदा मठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद के शिष्य प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अलावा मनकामेश्वर मंदिर के श्रीधरानंद ने भी कई संतों के साथ संगम में डुबकी लगाई।

Mahamandaleshwar-Peetadhishwars took a dip including Shankaracharya
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज के अलावा महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा ने भी मौन स्नान किया। गंगा सेना के अध्यक्ष योगाचार्य आनंद गिरि व अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंध समिति के अध्यक्ष स्वामी विमल देव आश्रम, अखिल भारतीय संन्यासी परिषद के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम ने भी सैकड़ों दंडी संन्यासियों के साथ मौन डुबकी लगाई। क्रिया योग आश्रम के शिविर में देश- विदेश से पहुंचे संतों-साधकों ने योगी सत्यम के साथ संगम में स्नान किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed