फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MahaKumbh: आस्था का प्रचंड समागम, अमृत स्नान का अद्भुत नजारा; सबसे पहले इस अखाड़े के नागा साधुओं ने लगाई डुबकी

Tue, 14 Jan 2025 02:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 Jan 2025 02:14 PM IST
सार

Mahakumbh: महाकुंभ में अमृत स्नान जारी है। पौष पूर्णिमा पर भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ शुरू हुए महाकुंभ में आज मकर संक्रांति के मौके पर विभिन्न अखाड़ों के नागा साधु संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 First Amrit Snan Naga Sadhus of Mahanirvani Take the First Dip
त्रिवेणी संगम पर पहला 'अमृत स्नान' - फोटो : सूचना विभाग
 Maha Kumbh Mela: पौष पूर्णिमा पर शुरू हुए महाकुंभ 2025 में आज पहला अमृत स्नान (शाही स्नान) चल रहा है। मकर संक्रांति के पर्व पर कई अखाड़ों के नागा साधुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगा ली है, महाकुंभ के अमृत स्नान में सबसे पहले महानिर्वाणी के नागा साधुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। संगम तट पर अमृत स्नान का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। हर-हर महादेव, जय श्रीराम के जयघोष करते हुए श्रद्धालु भी आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। 'स्नान' क्षेत्र की ओर जाने वाले अखाड़ा मार्ग पर कड़ी सुरक्षा है। पुलिस, पीएसी, अखाड़ों के साथ घुड़सवार पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। 
Mahakumbh 2025 First Amrit Snan Naga Sadhus of Mahanirvani Take the First Dip
त्रिवेणी संगम पर पहला 'अमृत स्नान' - फोटो : X @ANI
आपको बता दें कि अमृत स्नान के लिए अखाड़ों के संतों एवं नागाओं के स्नान का समय तय है। सबसे पहले महानिर्वाणी एवं अटल अखाड़े के संतों ने स्नान किया। शिविर से इस अखाड़े के संतों ने सुबह करीब सवा पांच बजे प्रस्थान किया। संगम पर सवा छह बजे पहुंचे। करीब 40 मिनट तक अमृत स्नान किया। इनके बाद निरंजनी एवं आनंद अखाड़ा के संतों ने 7.05 बजे स्नान किया। इसी क्रम में जूना, आवाहन एवं पंच अग्नि अखाड़ा के संतों ने एक साथ सुबह आठ बजे स्नान किया। 



 
Mahakumbh 2025 First Amrit Snan Naga Sadhus of Mahanirvani Take the First Dip
त्रिवेणी संगम पर पहला 'अमृत स्नान' - फोटो : X @ANI
महानिर्वाण अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान पुरी ने किया अमृत स्नान
मकर संक्रांति पर अमृत स्नान करने के बाद महानिर्वाण अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान पुरी ने कहा कि यहां बहुत भीड़ है, लेकिन सब कुछ जिस तरह से प्रवाहित होता है, वह अद्भुत है। हर कोई पवित्र स्नान के लिए जगह ढूंढ़ लेता है। मुझे लगता है कि यह सब यहीं देखना संभव है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakumbh 2025 First Amrit Snan Naga Sadhus of Mahanirvani Take the First Dip
अमृत स्नान के लिए जाते अटल अखाड़े के संत - फोटो : अमर उजाला
चरण रज लेने को अखाड़ा मार्ग पर देर रात से श्रद्धालुओं का डेरा
अमृत स्नान को जाते समय नागा संन्यासियों की चरण रज लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देर रात से ही अखाड़ा मार्ग पर डेरा डाल दिया। यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कई दफा उनको हटाया लेकिन, कुछ देर बाद दोबारा श्रद्धालु वहां आ जाते। देर रात तक हजारों श्रद्धालु अखाड़ा मार्ग पर डेरा डाले दिखाई दिए। मध्य प्रदेश के निवाड़ी से आए राजकुमार, उनकी पत्नी उर्मिला समेत परिजनों का कहना है कई साल बाद यह मौका मिलता है। वह यह चरण रज लेकर अपने गांव जाएंगे।
 
विज्ञापन
Mahakumbh 2025 First Amrit Snan Naga Sadhus of Mahanirvani Take the First Dip
त्रिवेणी संगम पर पहला 'अमृत स्नान' - फोटो : X @ANI
अखड़ों के निकलने वाले रास्ते पर भारी पुलिस बल तैनात
मकर संक्रांति पर्व पर मंगलवार को अखाड़ों का अमृत स्नान करीब साढ़े नौ घंटे तक चलेगा। शिविर से निकलने और वापस आने में 12 घंटे से भी अधिक समय लगेगा। अखड़ों के निकलने वाले रास्ते के दोनों तरफ भारी पुलिस बल तैनात है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed