{"_id":"673d8c36e641e0c91c0d0e9f","slug":"lover-killed-married-woman-bride-success-in-finding-udayraj-from-mobile-location-in-pratapgarh-see-photos-2024-11-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुल्हन का कत्ल... खुद भी दी जान: उदयराज के पर्स में मिला फोटो संग ये सामान; कॉल डिटेल में चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन का कत्ल... खुद भी दी जान: उदयराज के पर्स में मिला फोटो संग ये सामान; कॉल डिटेल में चौंकाने वाला खुलासा
Wed, 20 Nov 2024 12:44 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:44 PM IST
सार
प्रतापगढ़ के मदाफरपुर बाजार में आशिक ने नवविवाहिता को गोली मार खुद को भी उड़ा लिया। चार दिन पहले ही युवती की शादी हुई थी। शादी के बाद युवती मायके आई थी। इसी दौरान युवक ने घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
दुल्हन की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ के कोहड़ौर के मदाफरपुर में गोली लगने से घायल मिली ज्योति के पास से मिले मोबाइल के जरिए पुलिस आरोपी उदयराज की खोजबीन करने लगी। मृतका के परिजनों ने भी घटना के लिए उदयराज को ही जिम्मेदार ठहराया। सिंगठी खालसा पहुंचकर पुलिस ने उदयराज के न मिलने पर उसके पिता श्रीराम वर्मा को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी। मोबाइल नंबर की लोकेशन का पता मदाफरपुर में ही मिला। जिसके बाद पुलिस टीम भागकर फिर घटनास्थल पर पहुंची।
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल के बाद अफसरों ने जुटाए साक्ष्य
घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम ने निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मौके पर एसपी डॉ. अनिल कुमार, एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह, सीओ सिटी शिवनारायण और स्वॉट टीम भी पहुंची। छानबीन के बाद शव को मॉर्चरी भेजा। एसपी ने मृतका की मां गीता को सांत्वना देते हुए मदद का भरोसा दिलाया। पहले मृतका की मां ने तहरीर दी। बाद में भाई दीपक की तहरीर पर पुलिस ने मृतक उदयराज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।

आरोपी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उदयराज का शव लेकर देर शाम पहुंचे घर
देर शाम उदयराज के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पिता श्रीराम समेत रिश्तेदार शव लेकर घर रवाना हो गए। बेटे का शव देखते ही श्रीमती देवी रोने बिलखने लगी। गांव में मातम पसरा रहा।
देर शाम उदयराज के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पिता श्रीराम समेत रिश्तेदार शव लेकर घर रवाना हो गए। बेटे का शव देखते ही श्रीमती देवी रोने बिलखने लगी। गांव में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्हन का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पर्स में मिली फोटो, फोन कर बुलाया था
मृतक उदयराज के पैंट में मिले पर्स में आधार कार्ड, पांच सौ रुपये, कुछ कागजात और ज्योति एवं उसका फोटो मिला है। मृतका के मोबाइल फोन की काल डिटेल खंगालने पर पता चला कि मंगलवार भोर में उदयराज ने ज्योति को फोन कर घर के पीछे बुलाया था।

मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
दुल्हन की हत्या के बाद की खुदकुशी
प्रतापगढ़ के कोहड़ौर के मदाफरपुर बाजार में मंगलवार भोर में सिरफिरे आशिक ने नवविवाहिता को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा दिया। दोनों की मौत हो गई। चार दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। सोमवार को ही ससुराल से मायके आई थी।
कोहड़ौर के चंदुआडीह निवासी पप्पू वर्मा परिवार के साथ मदाफरपुर बाजार में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी ज्योति वर्मा (22) की शादी 15 नवंबर 2024 को अमेठी के पीपरपुर थाना इलाके के रेवणा निवासी जितेंद्र प्रताप पटेल के साथ हुई थी।