फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#LadengeCoronaSe: कोरोना से बचाव को मेडिकल स्टाफ को अस्पतालों ने जारी किया दिशा-निर्देश

Sun, 29 Mar 2020 12:34 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Mar 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
#LadengeCoronaSe: Hospitals issued guidelines to rescue medical staff from Corona
prayagraj news - फोटो : prayagraj

 कोरोना संक्रमित के इलाज में दिनरात जुटे चिकित्सकों और अस्पताल कर्मचारियों को भी खास सावधानी बरतने की जरूरत है। संक्रमित व्यक्ति के इलाज के दौरान चिकित्सक के खुद इस वायरस की चपेट में आने की बात सामने आ चुकी है। इसलिए मेडिकल स्टाफ सावधानी बरते, ताकि संक्रमण उनके अपनों तक न पहुंचने पाए। 

#LadengeCoronaSe: Hospitals issued guidelines to rescue medical staff from Corona
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इस संबंध में अस्पतालों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज कर रहे चिकित्सकों और अस्पताल कर्मचारियों को भी बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है। मेडिकल स्टाफ अस्पताल कम से कम चीजें लेकर आए। पर्स, पेन, बैग, बेल्ट, चाबी, मोबाइल चार्जर, लैपटाप, चेन आदि में से जो बहुत ही जरूरी हो, उसे ही लेकर आए। वार्ड में भर्ती मरीजों को बेड पर ही रहने और किसी भी अन्य चीजों को छूने से मना करें।

#LadengeCoronaSe: Hospitals issued guidelines to rescue medical staff from Corona
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फेस मास्क का सही तरह से प्रयोग करें और समय-समय पर बदलते रहें। सिर को भी सर्जन कैप से ढककर रखें । डबल ग्लब्स पहनें और ग्लब्स बदलते समय प्रोटोकाल का पालन करें। इसके साथ ही वार्ड में चाय-नाश्ता कदापि न करें, उसके लिए पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट (पीपीई) निकालकर अन्य सुरक्षित स्थान पर चाय-नाश्ता करें। इसके साथ ही अस्पताल के स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का भी कड़ाई से पालन करें। 

अस्पताल से घर आने पर ये रखें ध्यान 

1. बाहरी कमरे में ड्रेस उतारें और तुरंत ही गर्म पानी व डिटर्जेंट में भिगो दें । 
2. गर्म खाना और गर्म पानी का ही इस्तेमाल करें । 
3. इस्तेमाल किये गए बर्तनों को गर्म पानी से धुलें । 
4. मोबाइल चार्जर, रिमोट, स्विच को नियमित रूप से सेनेटाइज करना चाहिए। 
5. घर पर परिवार के सदस्यों से उचित दूरी बनाए रखें ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed