फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumar Vishwas : कुमार विश्वास ने लगाई गीतों की झड़ी, गीतों अभिव्यक्त हुईं हर मन की प्रेम कथाएं, देखें वीडियो

Sat, 03 Dec 2022 01:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Dec 2022 01:00 AM IST
सार

मौका था एशिया के सबसे बड़े शैक्षिक न्यास कायस्थ पाठशाला के 150वें वार्षिकोत्सव का। मेजर रंजीत सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स परिसर में शाम सात बजे पहुंचे कुमार विश्वास का कविता प्रेमियों की भीड़ ने जयकारे के साथ स्वागत किया। खचाखच उमड़ी भीड़ उनको सुनने और कविताओं के प्रवाह में उतरने के लिए आतुर नजर आई।

विज्ञापन
Kumar Vishwas In Prayagraj kayastha pathshala trust
Prayagraj News : कवि कुमार विश्वास। - फोटो : अमर उजाला।

कवि कुमार विश्वास ने शुक्रवार की शाम हर मन की प्रेमकथाओं को गीतों, मुक्तकों के जरिए अभिव्यक्त किया। उनके गीतों में जहां प्रेम के संयोग लोगों का ध्यान खींचते रहे, वहीं वियोग भाव की पक्तियों पर आंखों की कोर बरबस गीली होती नजर आई। वह मौजूदा दौर की सियासत को भी स्पर्श करना नहीं भूले। गुजरात चुनाव से लेकर मोदी-शाह की जोड़ी पर कसीदे पढ़े, तो गंगा अवतरण के गीत सुनाकर जीवन से लेकर मुक्ति तक का बोध कराया।




मौका था एशिया के सबसे बड़े शैक्षिक न्यास कायस्थ पाठशाला के 150वें वार्षिकोत्सव का। मेजर रंजीत सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स परिसर में शाम सात बजे पहुंचे कुमार विश्वास का कविता प्रेमियों की भीड़ ने जयकारे के साथ स्वागत किया। खचाखच उमड़ी भीड़ उनको सुनने और कविताओं के प्रवाह में उतरने के लिए आतुर नजर आई। दीप प्रज्ज्वलन के बाद कुमार विश्वास ने पुराने संस्मरणों से माहौल बनाया।

Kumar Vishwas In Prayagraj kayastha pathshala trust
Prayagraj News : कवि कुमार विश्वास, केपी ट्रस्ट के कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने दिल्ली में हुए एक कवि सम्मेलन के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी की सहजता का जिक्र इस आशय से किया कि बड़ा होने के लिए पद नहीं, आत्मा बड़ी होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार के निर्णयों और संकल्पों से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी की तारीफ भी की। इसके बाद उन्होंने प्रेम पर आधारित मुक्तकों, गीतों से शुरुआत की।

Kumar Vishwas In Prayagraj kayastha pathshala trust
Prayagraj News : कवि कुमार विश्वास के कार्यक्रम में झूमते श्रोता। - फोटो : अमर उजाला।

पंक्तियां इस तरह थीं- जिंदगी से लड़ा हूं तुम्हारे बिना/हाशिये पर खड़ा हूं तुम्हारे बिना/तुम गई छोड़कर जिसजगह मोड़ पर/मैं वहीं पर खड़ा हूं तुम्हारे बिना...। इन गीत की पंक्तियों पर श्रोता तालियां बजाकर उनका साथ भी देते रहे। बीच-बीच में वह पुरुषवादी मानसिकता में बदलाव लाने की अपील करने के साथ ही यह बताने की कोशिश करते रहे कि पति-पत्नी दोनों जिंदगी रूपी एक ही रथ के दो पहिये हैं, जो साथ नहीं चलेंगे तो सबकुछ बिखरने का डर हमेशा बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumar Vishwas In Prayagraj kayastha pathshala trust
Prayagraj News : कवि कुमार विश्वास के कार्यक्रम में मौजूद महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी और एडीजी। - फोटो : अमर उजाला।

अंत में उन्होंने संगमनगरी में गंगा गीत से हर तन मन को सींचा। उन्होंने गीत पढ़ा कि खिलौने साथ बचपन तक/जवानी तक रवानी तक/यही अनुभव भरे किस्से/ बुढ़ापे की कहानी तक/जमाने में सहारे हैं सभी बस जिंदगी भर के/मगर ये जिंदगी के आखिरी पल का सहारा है/ये गंगा का किनारा है...। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी के अलावा विशिष्ट अतिथि के तौर पर कजरी गायिका पद्मश्री अजिता श्रीवास्तव,महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, एडीजी प्रेम प्रकाश, कुमार नारायण, एसडी कौटिल्य समेत कई लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ सिंह ने की।

विज्ञापन
Kumar Vishwas In Prayagraj kayastha pathshala trust
Prayagraj News : कवि कुमार विश्वास के कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।

कुमार विश्वास और पद्मश्री अजिता सम्मानित
मेजर रंजीत सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स परिसर में बने भव्य मंच पर शुक्रवार को कवि कुमार विश्वास को अंग वस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान लोक गायिका पद्मश्री अजिता श्रीवास्तव को भी अंगवस्त्रम से नवाजा गया।




अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed