फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में अक्षय वट की ज्ञानरूपी जड़ों में मोरारी बापू ने किया जालभिषेक

Sat, 29 Feb 2020 01:46 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Feb 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
In Prayagraj, Morari Bapu confessed to the knowledge roots of Akshaya vat
prayagraj news - फोटो : prayagraj
संत मोरारी बापू शुक्रवार की शाम तीर्थराज की तपोभूमि को नमन किया। अक्षयवट की ज्ञानरूपी जड़ों में जलाभिषेक और मानस पोथी अर्पण के बाद उन्होंने कहा कि ऋषि-मुनियों की यह यज्ञभूमि हमेशा से ज्ञान-अनुसंधान की साक्षी रही है।
In Prayagraj, Morari Bapu confessed to the knowledge roots of Akshaya vat
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कभी महर्षि भरद्वाज, कपिल मुनि भी इसी अक्षयवट की छाया प्राप्त किए होंगे। ऐसे में उसी अक्षयवट के नीचे नौ दिन प्रवास करने का सौभाग्य पाकर वह धन्य हो गए हैं। अक्षयवट की नीचे कैलाश नामक बजड़े में बनी अपनी कुटिया में पहुंचने पर भक्तों से मुलाकात के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं। मोरारी बापू की मानस अक्षयवट रामकथा पहले दिन शनिवार की शाम चार बजे से  सात बजे तक होगी।

In Prayagraj, Morari Bapu confessed to the knowledge roots of Akshaya vat
prayagraj news - फोटो : prayagraj

अक्षयवट में जलाभिषेक और पोथी अर्पण के बाद मोरारी बापू अरैल स्थित कथास्थल पर पहुंचे। वहां रामकथा के लिए तैयार व्यासपीठ की भव्यता और पंडाल की आकर्षक सजावट उन्होंने देखी। शनिवार को कथा शाम चार से सात बजे तक होगी। जबकि रविवार से सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक रामकथा का लोग आनंद ले सकेंगे। कथा स्थल की हर गतिविधियों पर सुरक्षा की दृष्टि से नजर रखी जाएगी। इसके लिए सौ से अधिक कैमरे लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
In Prayagraj, Morari Bapu confessed to the knowledge roots of Akshaya vat
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कथास्थल पर ही प्रतिदिन श्राम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से इस रामकथा के लिए 11 लाख स्क्वायर फीट एरिया में भव्य पंडाल बनाया गया है। जर्मन तकनीक पर हैंडर स्टाइल में बने इस पंडाल में स्प्रिंगलर्स लगाए गए हैं, ताकि कथा के दौरान मानस प्रेमियों को गर्मी का अहसास ना हो। कथा स्थल पर पहुंचने वाले सभी सड़कों एवं चौराहों को रोशनी से गुलजार किया जा चुका है। रामकथा सुनने के लिए राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं के देर रात तक पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। रामकथा प्रेमियों के लिए पंडा में ही सुबह नाश्ता, दोपहर तथा शाम को भोजन के रूप में प्रभु प्रसाद दिया जाएगा।

विज्ञापन
In Prayagraj, Morari Bapu confessed to the knowledge roots of Akshaya vat
prayagraj news - फोटो : prayagraj
एयरपोर्ट पर बापू का संतों-भक्तों ने किया भव्य स्वागत

मोरारी बापू अहमदाबाद से विशेष विमान से चलकर शाम चार बजे बम्महरौली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां संतों-भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर कथा के मुख्य यजमान मदन पालीवाल, महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा, मंत्रराज पालीवाल, रविंद्र जोशी, रूपेश व्यास, विकास पुरोहित, प्रकाश पुरोहित,ने मोरारी बापू की अगवानी की।

280 देशों में होगा कथा का सीधा प्रसारण

रामकथा का आस्था चैनल पर 280 देशों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों के साथ ही आस पास के भी लोगों में जबरदस्त उत्साह है। पंडाल में दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed