29 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर एक दिन पहले ही परेड ग्राउंड को पैरामिलिट्री ने घेरे में ले लिया। यहां रात में ही जवान तैनात कर दिए गए। उधर, एसपीजी की अगुवाई में डमी फ्लीट का रिहर्सल कर तैयारियां भी परखी गईं।
2 of 4
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
शुक्रवार सुबह सबसे पहले एडीजी जोन प्रेमप्रकाश ने पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री के जवानों, अफसरों की ब्रीफिंग की। इसमें आईजी, एसएसपी समेत अन्य अफसर मौजूद रहे। सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के बारे में बताया गया। यह भी बताया गया कि किसी भी हालत में अपना ड्यूटी प्वाइंट छोड़कर न हटें।
3 of 4
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
ब्रीफिंग के बाद सुरक्षा संबंधी तैयारियोें को परखने के लिए डमी फ्लीट का रिहर्सल हुआ। एसपीजी की अगुवाई में हुई इस रिहर्सल में परेड गाउंड पर बने हेलीपैड पर सेना के हेलीकॉप्टर भी उतरे। जिन्होंने टच एंड गो फाइनल रिहर्सल भी किया। यहां से प्रधानमंत्री की डमी फ्लीट मंच तक पहुंची। उधर, रिहर्सल शुरू होने से पहले ही सभी पुलिसकर्मियों को उनके ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात कर दिया गया था जो रिहर्सल पूरी होने तक वहां मुस्तैद रहे।
4 of 4
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
रिहर्सल के बाद एसपीजी के एडीजी आलोक शर्मा ने एडीजी, आईजी व अन्य अफसरों संग बैठक की। दोपहर बाद फाइनल डीप ब्रीफिंग हुई। जिसमें पुलिस, पैरामिलिट्री के साथ ही एसपीजी के अफसर भी शामिल रहे। इसमें रिहर्सल के दौरान सामने आई कर्मियों को दूर करने संबंधी निर्देश दिए गए। साथ ही बताया गया कि पुलिसकर्मियों को सुबह सात बजे से ही ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचकर मुस्तैद होना है। उधर सुरक्षा के मद्देनजर शाम से ही परेड ग्राउंड के चारों ओर पैरामिलिट्री के जवान तैनात कर दिए गए।