फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होलागढ़ हत्याकांडः सोरांव के युसुफपुर में इसी तरह पांच लोगों की हुई थी हत्या, आज तक नहीं हुआ खुलासा

Sat, 04 Jul 2020 07:06 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Jul 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Holagarh Murder Case: Five people were murdered in Yusufpur in Soraon in a similar manner and not revealed till date
घर में विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

होलागढ़ के बरई हरखपुर गांव में जिस तरह शुक्रवार को एक ही परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतारा गया, वह सोरंाव के यूसुफपुर में हुए हत्याकांड से बहुत मेल खाता है। दोनों हत्याकांडों में काफी समानताएं हैं और इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि दोनों हत्याकांड में एक ही गिरोह शामिल है। पुलिस अफसरों का कहना है कि इस बिंदु को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। 

Holagarh Murder Case: Five people were murdered in Yusufpur in Soraon in a similar manner and not revealed till date
विलाप करते परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

सोरांव के यूसुफपुर में सात महीने पहले एक ही परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था। पुलिस अब तक इस मामले का ख्ुालासा नहीं कर सकी है। शुक्रवार को होलागढ़ में एक परिवार के चार लोगों की हत्या की वारदात ने यूसुफपुर हत्याकांड की यादें भी लोगों के जेहन में ताजा कर दीं। एक खास बात यह कि दोनों हत्याकांडों में कई समानताएं भी हैं।

Holagarh Murder Case: Five people were murdered in Yusufpur in Soraon in a similar manner and not revealed till date
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मसलन दोनों हत्याकांडों में हत्यारों ने धारदार हथियार का इस्तेमाल किया। दोनों ही घर गांव के बाहर की ओर और मुख्य मार्ग से कुछ दूरी पर स्थित हैं। दोनों ही वारदातों में मृतक महिलाओं के कपड़े अस्त व्यस्त मिले। इसके अलावा दोनों ही वारदातों में हत्यारे छत के रास्ते से घर के भीतर दाखिल हुए। दोनोें ही हत्याकांडों में कोई ठोस रंजिश सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Holagarh Murder Case: Five people were murdered in Yusufpur in Soraon in a similar manner and not revealed till date
prayagraj news - फोटो : prayagraj

यूसुफपुर हत्याकांड में पट्टीदारों को नामजद कराया गया था लेकिन सबूत न मिलने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। एक समानता यह भी है कि घटना को लूट के लिए हत्या का रूप देने की भी कोशिश की गई। लेकिन दोनों ही परिवारों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि घर को लूट के लिए निशाना बनाया जाए। ऐसे में यह भी आशंका है कि दोनों वारदातों में कहीं एक ही गिरोह शामिल न हो। पुलिस अफसरों का कहना है कि बेहद गंभीरता से इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Holagarh Murder Case: Five people were murdered in Yusufpur in Soraon in a similar manner and not revealed till date
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पांच टीमें लगाई र्गईं: एसएसपी

एसएसपी अभिषेक दीक्षित का कहना है कि पता चला है कि पूर्व में भी इसी तरीके से हत्याकांडों को अंजाम दिया गया। ऐसे में उन मामलों की पड़ताल के दौरान सामने आए तथ्यों को भी जुटाया जा रहा है। होलागढ़ हत्याकांड के लिए कुल पांच टीमें गठित की गई हैं जिनमें से एक टीम को सीमावर्ती जिलों में नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पूर्व में हुए सामूहिक हत्याकांडों में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए अपराधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है कि वह वर्तमान में कहां हैं ओर उनकी गतिविधियां क्या हैं। सभी थानों को रात में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार हो रही वारदातों के बावजूद पुलिसकर्मी सचेत नहीं हो रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed