इंडोनेशियाई जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी। हालांकि 26 जमातियों की कोरोना की जांच के लिए नमूने नहीं भेजे जा सके, लेकिन क्वारंटीन किए गए सभी 36 जमातियों की विशेष तौर पर जांच कराई गई।
उधर, प्रतापगढ़ की नरसिंह मस्जिद में रहकर आए शहर के 11 जमातियों को भी देखा गया। फिलहाल अभी किसी जमाती मेें कोरोना के लक्षण नहीं नजर आए हैं। लेकिन उनकी निगरानी की जा रही है। सोमवार को स्वास्थ्य टीमों ने इन दोनों क्वारंटीन सेंटर्स के साथ आसपास के इलाकों में 595 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
2 of 3
The rest of the people housed in the guest house in Kareli will also be examined after the foreign national found Korana infected in the meal.
- फोटो : prayagraj
मुसाफिरखाने से पकड़े गए एक इंडोनेशियाई जमाती की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को खास एहतियात बरती गई। महबूबा गेस्ट हाउस और अंबर पैलेस में क्वारंटीन किए गए लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल टीम विशेष तैयारी के साथ गई थी।
प्रोटेक्शन किट से लैस होकर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। फिलहाल सोमवार की इनकी जांच का नमूना नहीं भेजा गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार से मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांच शुरू होने के बाद इनकी जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान आसपास के लोगों ने जमातियों को यहां से हटाने की भी मांग की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस की वजह से ज्यादा नहीं बोल सके।
3 of 3
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
जमातियों की जांच के लिए गई टीम के सदस्य डॉ. आनंद, डॉ. सादिक अली सहित अन्य डॉक्टरों और पैरोमेडिकल स्टॉफ ने पुलिस सुरक्षा की भी मांग की। सिटी मजिस्ट्र्ेट के निर्देश पर वहां पुलिस भी भेजी गई। इसके बाद टीम के सदस्यों ने पहले महबूबा गेस्ट हाउस के आसपास रह रहे लोगों की जांच की। इसके बाद टीम के सदस्यों ने अंबर गेस्ट हाउस में क्वारंटीन किए गए प्रतापगढ़ की मस्जिद से आए 11 जमातियों का परीक्षण किया।
यहां कुल 22 लोग क्वारंटीन हैं। सभी को अलग-अलग रहने को कहा गया है। स्वास्थ्य टीमों ने शहर में संचालित 28 क्वारंटीन सेंटर्स में से18 में जाकर स्क्रीनिंग की और उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम में लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट सहित कई अन्य मेडिकल स्टॉफ मौजूद रहा।