फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगा-यमुना हुईं शांत, नहीं बढ़ा जलस्तर

Thu, 27 Aug 2020 12:44 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Aug 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Ganga-Yamuna became calm, water level did not rise
prayagraj news - फोटो : prayagraj
गंगा-यमुना बुधवार को फिलहाल शांत रहीं। गंगा-यमुना के जलस्तर बढ़ने की रफ्तार छतनाग और नैनी में 24 घंटे के दौरान सिर्फ 30 सेंटीमीटर रही। वहीं फाफामऊ में यह बढ़ोतरी 24 घंटे में सिर्फ नौ सेंटीमीटर रही। यमुना का जलस्तर करेलाबाग घाट तक पहुंच गया है। दोनों नदियों में जलप्रवाह बढ़ने से मनकामेश्वर मंदिर और वोट क्लब की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। रात आठ बजे से दोनों नदियां स्थिर हो गईं।

 
Ganga-Yamuna became calm, water level did not rise
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड के इंजीनियरों के मुताबिक नरौरा और कानपुर बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन बुधवार को पानी छोड़ने की सूचना नहीं है। सुबह आठ बजे तक दोनों नदियों के जलस्तर में मामूली वृद्धि हुई।
Ganga-Yamuna became calm, water level did not rise
prayagraj news - फोटो : prayagraj
दोपहर बारह बजे से रात आठ बजे तक गंगा में सिर्फ चार सेंटीमीटर और यमुना का जलस्तर स्थिर रहा। रात आठ बजे से दोनों नदियों का जलस्तर स्थिर हो गया। बाढ़ कंट्रोल रूम की सूचना के मुताबिक रात आठ बजे फाफामऊ में गंगा 79.66 मीटर, छतनाग में गंगा 78.4 मीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 78.62 मीटर रहा। रात में दोनों नदियों का जलस्तर स्थिर रहा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga-Yamuna became calm, water level did not rise
prayagraj news - फोटो : prayagraj

निकल गया केन, बेतवा का पानी

यमुना के जलस्तर में तेजी से हुई वृद्धि का कारण मध्य प्रदेश में तेज बारिश रही। वहां बारिश का पानी केन और बेतवा नदी से यहां यमुना में पहुंच गया। अब एमपी में बारिश थमी तो नदियों में पानी का प्रवाह कम हो गया। सिंचाई विभाग के अभियंता दिनेश त्रिपाठी के मुताबिक पीछे से आया पानी आगे निकल गया है। फिलहाल यमुना ही नहीं गंगा का भी जलस्तर स्थिर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed