फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घाट पर दफन शवों से चादर हटाने की जांच शुरू, डीएम, डीआईजी ने गठित की दो सदस्यीय कमेटी

Wed, 26 May 2021 01:32 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 May 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
DM, DIG constituted a two-member committee to investigate the removal of bed sheets from the dead bodies at the ghat.
कोरोना कर्फ्यू के दौरान फाफमऊ घाट के पास कछार में दफन किए गए शव। - फोटो : prayagraj

नवाबगंज स्थित शृंग्वेरपुर घाट पर दफन शवों के ऊपर से चादर/कपड़े  हटाए जाने के मामले में शुरू हुए हंगामे पर प्रकरण की जांच शुरू करा दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी व डीआईजी की ओर से प्रशासन व पुलिस की दो सदस्यीय संयुक्त जांच टीम गठित की गई है। कमेटी घटना के कथित वायरल वीडियो व अन्य बिंदुओं पर विस्तृत जांच कर दोषियों के  खिलाफ विधिक कार्रवाई भी सुनिश्चित करेगी। 




इससे पहले शृंग्वेरपुर घाट पर दफन शवों के ऊपर पड़ी रामनामी चादरें हटाने से संबंधित वीडियो मंगलवार सुबह वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। इसमें कुछ लोग शवों के ऊपर पड़ी चादरें हटाते दिख रहे थे। कुछ ही देर में सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर वीडियो वायरल हो गया और इसे लेकर ढेरों कमेंट भी आए।

DM, DIG constituted a two-member committee to investigate the removal of bed sheets from the dead bodies at the ghat.
कोरोना कर्फ्यू के दौरान फाफमऊ घाट के पास कछार में दफन किए गए शव। - फोटो : prayagraj
प्रियंका गांधी समेत अन्य राजनेताओं ने भी वीडियो का संज्ञान लेकर सरकार पर मृतकों के प्रति संवेदनहीन होने का आरोप लगाया।देर शाम इस प्रकरण में जिलाधिकारी व डीआईजी की ओर से दोसदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई। इसमेें अपर जिलाधिकारी प्रशासन व एसपी गंगापार को शामिल किया गया। अफसरों की ओर से कमेटी को निर्देशित किया गया है कि वह प्रकरण के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करे। यह भी देखे कि ऐसे अतिसंवेदनशील प्रकरण मेें किन तत्वों ने इस तरह का कृत्य किया और इसके पीछे उनकी मंशा क्या थी। कमेटी को यह भी निर्देशित किया गया है कि वह दोषी मिले व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कराए और संयुक्त जांच आख्या जल्द से जल्द उपलब्ध कराए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed