फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौनी अमावस्या पर डुबकी के लिए आने लगे श्रद्धालु, प्रशासन भी तैयार

Thu, 23 Jan 2020 01:20 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Jan 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Devotees started coming to take a dip on Mouni Amavasya, administration also ready
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज

माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ की उम्मीद है। पर्व से दो दिन पहले बुधवार को ही संगम की तरफ जाने वाले प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। लोग ट्रैक्टर, बस तथा अन्य साधनों से पहुंचने लगे हैं। स्नानार्थियों की भारी तादात को देखते हुए प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। घाटों के निर्माण और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई है। इसे ध्यान में रखकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

Devotees started coming to take a dip on Mouni Amavasya, administration also ready
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज

मौनी अमावस्या स्नान पर्व शुक्रवार को है। इससे पहले ही स्नानार्थियों के आने का क्रम तेज हो गया है। जंक्शन से संगम जाने वाले महात्मा गांधी मार्ग पर वाहनों के साथ पैदल जाने वालों की भी कतार लगातार बनी रही। वाराणसी, कानपुर, मध्य प्रदेश आदि स्थानों से श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। इसकी वजह से संगम चौराहा तथा आसपास के इलाकों में पूरे दिन जाम की स्थिति रही। इतना ही नहीं संगम के आसपास के दारागंज, अल्लापुर, मुट्ठीगंज आदि मोहल्लों में भी जाम की स्थिति रही। उधर, डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने अफसरों संग बैठक करके तैयारियों की समीक्षा की।

Devotees started coming to take a dip on Mouni Amavasya, administration also ready
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज

श्रद्धालुओं के लिए पूरे मेला क्षेत्र में रैन बसेरा बनाए गए हैं। डीएम ने रैन बसेरा की स्थिति पर चर्चा की। निर्देश दिया कि घाटों, रेलवे स्टेशनों आदि प्रमुख स्थलों पर बेवजह भीड़ न एकत्रित होने पाए। इस पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने मजिस्ट्रेटों की तैयारी के साथ निर्देश दिया कि सभी लोग आईसीसीसी में बने कंट्रोल रूम के लगातार संपर्क में रहें। उन्होंने सुरक्षा, यातायात आदि पहलुओं की भी समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees started coming to take a dip on Mouni Amavasya, administration also ready
train - फोटो : amar ujala

मौनी अमावस्या पर 50 मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे

प्रयागराज। माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मद्देनजर रेलवे ने प्रयागराज के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से 50 मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है। 40 मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन करेगा। सात मेला स्पेशल उत्तर रेलवे एवं तीन मेला स्पेशल ट्रेन पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से चलाई जाएगी। अमावस्या पर्व पर माघ मेला के अन्य स्नान पर्व के मुकाबले कहीं ज्यादा भीड़ जुटने का अनुमान है। इसलिए रेलवे ने इस स्नान पर्व के लिए विशेष तैयारी की है। इलाहाबाद जंक्शन से कानपुर-फतेहपुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए 12-12 मेला स्पेशल, झांसी-जबलपुर के छह स्पेशल एवं इलाहाबाद छिवकी और नैनी से दस मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसी तरह उत्तर रेलवे प्रयाग से अयोध्या के लिए पांच, फैजाबाद और लखनऊ के लिए एक-एक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। उधर पूर्वोत्तर रेलवे के इलाहाबाद सिटी से तीन मेला स्पेशल ट्रेन मंडुवाडीह के लिए चलेगी। अमावस्या पर प्रयागघाट रेलवे स्टेशन बंद रहेगा।

विज्ञापन
Devotees started coming to take a dip on Mouni Amavasya, administration also ready
UP roadways - फोटो : अमर उजाला

रोडवेज भी तैयार, चलेंगी 2800 बसें

मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर भीड़ की उम्मीद को देखते हुए रोडवेज ने विशेष तैयारी की है। इस मौके पर रोडवेज 2800 अतिरिक्त बसें चलाएगा। अतिरिक्त बसों का संचालन बृहस्पतिवार से ही शुरू हो जाएगा। रोडवेज की ओर से 200 बसें रिजर्व में भी रखी जाएंगी। ताकि, भीड़ बढ़ने पर उन्हें चलाया जा सके।
हालांकि, बसें सिविल लाइंस चलेंगी या नहीं इसे लेकर अब भी असमंजस बना हुआ है। रोडवेज के अफसरों का कहना है कि पुलिस नहीं रोका तो कानपुर, लखनऊ और वाराणसी मार्ग की बसें सिविल लाइंस बस अड्डे से चलाई जाएंगी। अन्यथा, वाराणसी की बसें झूंसी में बने अस्थाई बस अड्डा से चलाई जाएंगी। कानपुर की बसें सिविल लाइंस स्थित जीजीआईसी परिसर, लखनऊ की एमएनएनआईटी के पास से चलाई जाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed