फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराजः गुजरात की वीणा किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर घोषित

Sat, 25 Jan 2020 12:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Jan 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Declared Mahamandaleshwar of Veena Kinnar Arena of Gujarat
kinnar akhada - फोटो : प्रयागराज
मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में गुजरात की किन्नर वीणा कुंवर को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर घोषित किया गया। अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने अन्य पीठाधीश्वरों व महंतों की मौजूदगी में यह घोषणा की। माघ मेले में उन्होंने पांच महामंडलेश्वर, एक दर्जन पीठाधीश्वर व महंत बनाने की जानकारी दी। बताया कि किन्नर वीणा समेत अन्य सभी महामंडलेश्वरों का पट्टाभिषेक हरिद्वार कुंभ में किया जाएगा।
Declared Mahamandaleshwar of Veena Kinnar Arena of Gujarat
kinnar akhada - फोटो : प्रयागराज
दोपहर बाद लक्ष्मी नारायण और वीणा दोनों अलोपीबाग स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचे। वहां स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती से उन्होंने आशीर्वाद लिया। जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद ने देश के सभी राज्यों, शहरों, गांवों में किन्नर अखाड़े के फैलाव पर जोर दिया। कहा, उपदेवता के रूप में किन्नरों के महत्व के बारे में लोगों को बताया जाना चाहिए। सेक्टर-5 स्थित अखाड़े के शिविर में औपचारिक घोषणा के बाद आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि वीणा किन्नर के महामंडलेश्वर पद पर चयन से संगठन को नई ताकत मिली है।


बताया, माघ मेला में पांच महामंडलेश्वर, 12 पीठाधीश्वर और महंत बनाए जाएंगे। सभी का पट्टाभिषेक हरिद्वार कुंभ में किया जाएगा। जो किन्नर किन्हीं कारणों से सनातन धर्म छोड़कर दूसरे धर्मों में चले गए थे, उनकी वापसी भी शुरू हो गई है। ऐसे किन्नरों को योग्यता के आधार पर अखाड़े में पद दिया जाएगा। आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने कहा कि जो लोग गरीबी और उपेक्षा के कारण धर्म बदल रहे थे, उनको मान-सम्मान व उचित संरक्षण नहीं मिला तो सनातन धर्म का नुकसान होने से नहीं रोका जा सकता। 
Declared Mahamandaleshwar of Veena Kinnar Arena of Gujarat
kinnar akhada - फोटो : प्रयागराज

किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वरों-महंतों ने गंगा में लगाई डुबकी 

माघ मेले के तीसरे मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को किन्नर अखाड़े के संतों-महंतों और पीठाधीश्वरों ने गंगा में डुबकी लगाई। अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में किन्नर संतों ने हरिश्चंद्र मार्ग स्थित गंगा घाट पर मौन स्नान किया। किन्नर संतों ने स्नान के बाद पूजा की और फिर दान भी किया। आचार्य महामंडलेश्वर ने बताया कि मौनी अमावस्या पर स्नान के बाद दान करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। गंगा में स्नान करने वालों में किन्नर अखाड़े की उत्तर भारत की प्रभारी महामंडलेश्वर भवानी मां, महामंडलेश्वर पवित्रा माई, महामंडलेश्वर टीना मां, महामंडलेश्वर नीलू, महामंडलेश्वर पूजा बंटी, महामंडलेश्वर वीणा कुंवर, पीठाधीश्वर मोना मां समेत अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में किन्नर संत शामिल थे। महामंडलेश्वर टीना मां ने बताया कि माघ मेले में किन्नर अखाड़े का शिविर संगम लोवर हरिश्चंद्र मार्ग पर माघी पूर्णिमा को नौ फरवरी तक लगा रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed