फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार लोगों की हत्या का मामला : रंजिश, दुष्कर्म या कुछ और, क्या है हत्याकांड का राज

Thu, 25 Nov 2021 08:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Nov 2021 08:26 PM IST
सार

परिवारवालों ने रंजिश का आरोप लगाया है लेकिन सवाल यह है कि क्या महज जमीनी रंजिश में इतनी जघन्य वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। किसी रंजिश में वारदात की गई होती तो हत्यारे सिर्फ मुखिया को निशाना बनाते।

विज्ञापन
Case of murder of four people: rivalry, rape or something else, what is the secret of the murder
Prayagraj News : फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : प्रयागराज

फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी गांव में माता-पिता और चार लोगों की हत्या से पूरा गांव सहम  गया है। हत्या किसलिए की गई है यह बहुत बड़ा सवाल पुलिस के सामने खड़ा हो गया है। मृतक के परिवार इतना संपन्न भी नहीं था कि लूटपाट के इरादे से हत्या की जा सकती है।



गांव में एक परिवार से विवाद के अलावा हत्या का और कोई कारण गांव वाले भी नहीं बता पा रहे हैं। शवों की हालत देखकर यह नहीं कहा जा सकता है कि हत्या लूटपाट या किसी रंजिश के वजह से की जा सकती है। मां-बेटी के शवों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया होगा, क्योंकि लड़की के शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे। 

Case of murder of four people: rivalry, rape or something else, what is the secret of the murder
Prayagraj News : फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : प्रयागराज

परिवारवालों ने रंजिश का आरोप लगाया है लेकिन सवाल यह है कि क्या महज जमीनी रंजिश में इतनी जघन्य वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। किसी रंजिश में वारदात की गई होती तो हत्यारे सिर्फ मुखिया को निशाना बनाते। आखिर पत्नी व बच्चों को क्यों मौत के घाट उतारा गया। 

घटना में मारी गई किशोरी महज 17 साल की है, ऐसे में एक सवाल यह भी है कि कहीं हत्यारों के निशाने पर वह तो नहीं थी। जिसके कारण पूरे परिवार को मौत केघाट उतार दिया गया हो। पुलिस का दावा है कि मौके से बरामद हथियार ही घटना में प्रयुक्त हुए। सवाल यह है कि हत्यारे मौके पर हथियार छोड़कर क्यों भागे? जबकि इनके जरिए पुलिस उन तक पहुंच सकती है। 

Case of murder of four people: rivalry, rape or something else, what is the secret of the murder
Prayagraj News : फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के बाद ग्रामीणों से जानकारी लेते एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी। - फोटो : प्रयागराज

घटना के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मृतक के भाई और सीमा सुरक्षा बल में तैनात जवान किशन से पूछताछ की। इसके अलावा गांव के लोगों से भी परिवार से दुश्मनी के बारे में बातचीत की, लेकिन कुछ खास आधार पुलिस के हाथ नहीं लगा।

स्नफर डॉग के माध्यम से भी काफी देर तक जांच की गई, लेकिन खोजी कुत्ता घर के आसपास और खेत की ओर जाकर लौट आया। घटना को लेकर गांव में काफी आक्रोश दिखा। करीब चार घंटे तक गांव के लोगों ने पुलिस को शव के करीब नहीं आने दिया। पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने बुझाने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेने के लिए सफल हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Case of murder of four people: rivalry, rape or something else, what is the secret of the murder
Prayagraj News : मृतक फूचंद का भाई लालचंद। - फोटो : प्रयागराज
शवों से उठ रही थी दुर्गंध
बताया जाता है कि मंगलवार के बाद से परिवार का कोई भी सदस्य घर के बाहर नहीं दिखा था। घर का दरवाजा भी खुला था। आशंका जाहिर की जा रही है कि हत्या दो दिन पहले ही हो गई थी। यही कारण था कि पोस्टमार्टम के लिए ले जाते समय शवों से दुर्गंध उठ रही थी।  गुरुवार की सुबह गांव का एक युवक घर में घुसा तो उसे घर में चारों तरफ सन्नाटा दिखा। इसके बाद उसने मृतक फूलचंद के भाई लालचंद को इसकी जानकारी दी। लालचंद जब घर में घुसा तो खून से लथपथ शव देखकर सन्न रह गया। उसकी चीख पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते हत्या की खबर पूरे इलाके में जंगल में आग की तरह फैल गई। 
विज्ञापन
Case of murder of four people: rivalry, rape or something else, what is the secret of the murder
Prayagraj News : पुलिस ने खोजी कुत्ते के माध्यम से छानबीन की। - फोटो : प्रयागराज
मजदूरी करके परिवार चलाता था फूलचंद
बताया जाता है कि फूलचंद मेहनत मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। परिवार के पास आय का और कोई जरिया नहीं था। इनका मकान भी कच्चा था और चारों तरफ छोटी चहारदीवारी बनाई गई थी। पुलिस के साथ आया खोजी कुत्ता चहारदीवारी के अंदर कई चक्कर लगाता रहा लेकिन इसके बाद वह और कोई सुराग नहीं लगा सका। घर के बाहर कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियार पड़े थे। संभावना जताई जा रही है कि इन्हीं हथियारों से चारों को मौत के घाट उतारा गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed