फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला कार्निवाल : शाही सवारियों संग सुरों के सफर का सजा कार्निवाल, शहरवासियों ने की अनलिमिटेड मस्ती

Mon, 17 Oct 2022 12:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Oct 2022 12:46 AM IST
सार

 हर किसी को लुभाने और दिल को छू जाने वाले इस छह दिवसीय अमर उजाला शुभ लाभ शापिंग कार्निवॉल की शुरुआत पहली बार गंगा आरती से हुई।

विज्ञापन
Carnival punished for traveling with royal riders, citizens had unlimited fun
Prayagraj News : सिविल लाइंस में अमर उजाला शुभ लाभ कार्निवाल का शुभारंभ हुआ। - फोटो : अमर उजाला।

शाही सवारियों के साथ सुरों का अनूठा सफर रविवार की शाम दीपोत्सव की चकाचौंध के बीच कार्निवाल बच्चों, महिलाओं, युवाओं के लिए खुशियों की बहार लेकर छा गया।  हर किसी को लुभाने और दिल को छू जाने वाले इस छह दिवसीय अमर उजाला शुभ लाभ शापिंग कार्निवॉल की शुरुआत पहली बार गंगा आरती से हुई। इसके बाद उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने ढोल-नगाड़े के साथ दीप जलाकर और हरी झंडी दिखाकर किया।




इसी के साथ ऊंट, घोड़े, बग्घी की सवारी करने के लिए परिवार के सदस्यों, दोस्तों के साथ लोग निकल पड़े। पत्थर गिरजाघर से आगे इस कार्निवॉल में दाखिल होते ही बच्चों की पहली नजर बग्घी, घोड़े-ऊंटों की शाही सवारी पर जब पड़ रही थी, तब उनके चेहरे की खुशी देखते बन रही थी। भव्य मुक्ताकाशीय मंच पर शाम सात बजे शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती से हुई।

Carnival punished for traveling with royal riders, citizens had unlimited fun
Prayagraj News : अमर उजाला शुभलाभ कार्निवाल का शुभारंभ गंगा आरती के साथ हुआ। - फोटो : अमर उजाला।

जय त्रिवेणी जय प्रयाग के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, आचार्य कृष्ण दत्त तिवारी, आचार्य हरि पांडेय के आचार्यत्व में पं. आशुतोष पाठक, प्रत्यक्ष पांडेय, यशराज शर्मा, बरह्मानंद तिवारी, जय शर्मा ने गंगा आरती की। इनके बाद प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना उर्मिला शर्मा ने बंदिश के बोल- डमरू हरिकर बाजे... पर नृत्यमय शिव स्तुति की। इसके बाद ठुमरी की पारंपरिक बंदिश मग रोको ना रे सांवरिया... पर उन्होंने भावपूर्ण थिरकन से हर किसी का ध्यान खींचा।

Carnival punished for traveling with royal riders, citizens had unlimited fun
Prayagraj News : कार्निवाल में फ्लैग दिखाकर सवारियों को रवाना करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला।

अंत में राग कलावती में तराना पर लयकारी, छंद, तिहाइयां, टुकड़े और चक्करदार की मोहक प्रस्तुति की। फिर बारी आई गजल गायक आशुतोष श्रीवास्तव की। उन्होंने चांदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल... की प्रस्तुति से जमकर तालियां बटोरीं। इनके बाद कोरस ग्रुप के आशुतोष माहेश्वरी, इलाहाबाद म्यूजिक क्लब के डॉ. एसपी सिंह ने गीतों से मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन सौरभ ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Carnival punished for traveling with royal riders, citizens had unlimited fun
Prayagraj News : कार्निवाल में सवारियों को रवाना करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला।

हर रोज कूपन दिखाकर कीजिए ऊंट-घोड़े की मुफ्त सवारी
अमर उजाला शापिंग कार्निवॉल का अखबार में प्रकाशित कूपन लाने पर ऊंट, घोड़े, बग्घी और रेल की मुफ्त सवारी बच्चे कर सकेंगे। इस सवारियों के साथ दीपोत्सव की खुशियों की सौगात हर परिवार को मिल सके, इसकी पूरी कोशिश की गई है। ऐसे में अगर आप अमर उजाला के पाठक हैं तो कार्निवॉल में आते समय कूपन लाना न भूलें। 

विज्ञापन
Carnival punished for traveling with royal riders, citizens had unlimited fun
Prayagraj News : कार्निवाल में सवारी का आनंद लेते मंत्री नंदी और पूर्वमंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

कार्निवॉल सेल्फी प्वाइंट यादें सहेजने के लिए खास
प्रयागराज। इस कार्निवॉल को यादगार बनाने के लिए मंच के पास सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। इसमें आप खरीददारी संग संगीत का आनंद लेने के साथ ही परिवार और दोस्तों के साथ सेल्फी लेकर यादगार पलों को सहेज सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed