फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में लॉकडाउन के दौरान और सख्ती के लिए रहें तैयार, कोरोना का एक पॉजिटिव केस मिलने पर प्रशासन कर रहा तैयारी

Mon, 06 Apr 2020 12:45 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Be ready for further tightening during the lockdown in Prayagraj, the administration is preparing to receive a positive case of Corona
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिले के लोगों को लॉकडाउन के दौरान अब और सख्ती के लिए तैयार रहना होगा। एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हर स्तर पर पहरेदारी बढ़ा दी गई है। बिना अनुमति सीमा से न कोई बाहर जा सकेगा और न ही आ सकेगा। लोग घरों से विशेष परिस्थिति में ही बाहर निकल पाएंगे। इसे सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सामानों की होम डिलेवरी पर अधिक जोर रहेगा। 

Be ready for further tightening during the lockdown in Prayagraj, the administration is preparing to receive a positive case of Corona
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एक इंडोनेशियाई मरीज के पॉजिटिव पाए जाने के बाद डीएम ने प्रशासनिक, चिकित्सीय तथा पुलिस के अफसरों के साथ अलग-अलग बैठकें की। कोई नई पाबंदी तो नहीं लगाई गई है लेकिन बैठक में लॉकडाउन के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया गया। लोग घरों से कम से कम निकलें इसे सुनिश्चित किया जाएगा। विदेश तथा दूसरे राज्यों एवं जिलों से आए तथा होम क्वारंटीन में रहने वालों पर विशेष नजर रहेगी।

Be ready for further tightening during the lockdown in Prayagraj, the administration is preparing to receive a positive case of Corona
prayagraj news - फोटो : prayagraj

लगातार शिकायत मिल रही थी कि विदेश से आए लोग होम क्वारंटीन में रहने के बजाय अपने संबंधियों के संपर्क में हैं। इन पर खास नजर रखी जाएगी। इसके लिए रविवार को ही अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बेवजह घूमने वालों पर रोक लगाने के लिए पूरे शहर में बेरिकेडिंग की जाएगी। अन्य प्रावधान भी सख्ती से लागू किए जाएंगे। डीएम का स्पष्ट करना है कि संक्रमण से बचाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Be ready for further tightening during the lockdown in Prayagraj, the administration is preparing to receive a positive case of Corona
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोटवां सीज, डॉक्टरों के लिए होटल अधिग्रहित

कोटवां स्थित सामुदायिक चिकित्सीय अस्पताल को लेवल-वन के आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए इंडोनेशियाई नागरिक को वहीं शिफ्ट कर दिया गया है। इसी के साथ अस्पताल तथा आसपास का इलाका सीज कर दिया गया है। उस क्षेत्र में आवागमन भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

मरीज का ईलाज करने वाले डॉक्टरों को भी वहीं रखा जाएगा। इसके लिए दो अलग-अलग होटल अधिग्रहित किए गए हैं। एक होटल में ईलाज करने वाली चिकित्सीय टीम में शामिल सदस्यों को रखा जाएगा। वहीं दूसरे में डॉक्टर तथा टीम के अन्य सदस्य क्वारंटीन किए जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed