फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाहुबली विधायक विजय मिश्र को एक की थी अनुमति, नियम विरुद्ध तरीके से बना लिया बंगले का दूसरा तल

Sat, 07 Nov 2020 02:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Nov 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bahubali MLA Vijay Mishra had one permission, the second floor of the bungalow was built against the rules
prayagraj news : ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के अल्लापुर स्थित आलीशान बंगले को पीडीए ने खंडहर में किया तब्दील। - फोटो : prayagraj

बाहुबली विधायक विजय मिश्र का करोड़ों का मकान ढहाए जाने को परिजन गलत बता रहे हैं। लेकिन कमिश्नर कोर्ट में उनकी ओर से की गई अपील पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की दलीलें भारी पड़ीं। अफसरों ने बताया कि मकान में केवल भूतल व प्रथम तल के निर्माण की अनुमति थी लेकिन नियमविरुद्ध तरीके से दूसरे तल का भी निर्माण करा लिया गया। इसके साथ ही पीडीए की ओर से प्रस्तुत की गई कई और दलीलें भी भारी पड़ीं और यही वजह रही कि कमिश्नर को अपील निरस्त करनी पड़ी। जिसके बाद पीडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

Bahubali MLA Vijay Mishra had one permission, the second floor of the bungalow was built against the rules
prayagraj news : ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के अल्लापुर स्थित आलीशान बंगले को पीडीए ने खंडहर में किया तब्दील। - फोटो : prayagraj

कमिश्नर कोर्ट में विजय मिश्र के परिजनों की ओर से बताया गया कि उक्त मकान को डॉ. सीताराम गुप्ता से खरीदा गया था, जिसमें उनकी सास व पत्नी आधे-आधे की हकदार थीं। यह भी दावा किया गया कि मकान का मानचित्र विक्रेता को ही प्राधिकरण की ओर से 1980 में जारी किया गया। उधर, पीडीए की ओर से दलील दी गई कि उक्त मानचित्र में केवल भूतल व प्रथम तल के निर्माण की अनुमति है, ऐसे में यह अवैध है।

Bahubali MLA Vijay Mishra had one permission, the second floor of the bungalow was built against the rules
prayagraj news : ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के अल्लापुर स्थित आलीशान बंगले को पीडीए ने खंडहर में किया तब्दील। - फोटो : prayagraj

इसके अलावा विक्रय के संबंध में जो भी अभिलेख प्रस्तुत किए गए, वह केवल 190 वर्ग मीटर जमीन से संबंधित हैं, जबकि मकान का निर्माण कुल 300 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली भूमि में हुआ है। द्वितीय तल के निर्माण के संबंध में पीडीए की ओर से यह भी बताया गया कि भवन स्वामिनी की ओर से पीडीए के समक्ष 20 अक्तूबर को शमन किए जाने से संबंधित प्रार्थनापत्र भी प्रस्तुत किया गया। जिससे साफ है कि बिना नक्शा पास कराए ही मकान में अतिरिक्त निर्माण कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bahubali MLA Vijay Mishra had one permission, the second floor of the bungalow was built against the rules
prayagraj news : ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के अल्लापुर स्थित आलीशान बंगले को पीडीए ने खंडहर में किया तब्दील। - फोटो : prayagraj

पीडीए की ओर से यह भी बताया कि तीन मंजिला मकान में फ्रंट, रियर व साइड सेटबैक नहीं छोड़ा गया है। इसके अलावा तलों का निर्माण फ्लोर एरिया के निर्धारित अनुपात से भी अधिक है। पीडीए की यही दलीलें विधायक के परिजनों की ओर से की गई अपील पर भारी पड़ी जिसके बाद इसे निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
Bahubali MLA Vijay Mishra had one permission, the second floor of the bungalow was built against the rules
prayagraj news : ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र का बंगला ढहाता प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

मकान कुर्क होने पर भी पीडीए को कार्रवाई का अधिकार

प्रयागराज। कमिश्नर कोर्ट में पीडीए की ओर से यह भी बताया गया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क संपत्ति पर उप्र नगर नियोजन व विकास अधिनियम 1973 के तहत कार्रवाई करने पर रोक नहीं है। दरअसल विधायक के परिजनों की ओर से की गई अपील में यह भी बताया गया था कि मकान जिला मजिस्ट्रेट के आदेश से 2009 से कुर्क है और परगना अधिकारी हंडिया की सुपुर्दगी में चला आ रहा है। पीडीए के जोनल अधिकारी सत शुक्ला का कहना है कि कार्रवाई सभी नियमों का पालन करते हुए की गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed