बागेश्वरधाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुरुवार को माघ मेला पहुंचे। यहां संगम स्नान के बाद कई शिविरों में जाकर उन्होंने साधु संतों से मुलाकात की। उनके माघ मेले में आने की सूचना पर बड़ी संंख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच गए। इससे रेती पर काफी गहमा-गहमी का माहौल रहा।
2 of 5
धीरेंद्र शास्त्री को देखने उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
लोगों को संभालने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। बागेश्वर धाम के स्वागत के लिए सतुआ बाबा सहित कई संत पहुंचे।
3 of 5
dheerendra shastri
- फोटो : अमर उजाला
धीरेंद्र शास्त्री मेजा के कुंवरपट्टी में चल रहे मां शीतला कृपा महोत्सव में भी दोपहर बाद हिस्सा लेंगे। यहां पर एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। सुबह से ही यहां लोग पहुंचने लगे हैं।
4 of 5
dheerendra shastri
- फोटो : अमर उजाला
संगम स्नान के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती सहित कई संतों से मुलाकात की। इसके बाद वह स्वामी रामभद्राचार्य के शिविर में भी पहुंचे। इसके पूर्व खाक चौक स्थित सतुआ बाबा के आश्रम में काफी देर तक रहे और लोगों से मुलाकात की।
5 of 5
dheerendra shastri
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर धाम के पहुंचने पर संगम पर भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखा। लोगों को काबू करने में पुलिस के पसीने छूट गए। काफी धक्कामुक्की के बाद उन्हें वाहन में बैठाकर सतुआ बाबा के आश्रम ले जाया गया।