फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रोग्रामर, कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए करें आवेदन, पहले पढ़ लें पूरी जानकारी

Fri, 29 Mar 2019 01:50 AM IST
Garima Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Garima Garg Updated Fri, 29 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
apply for Programmer and Computer Operator
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रोग्रामर, प्रोग्रामर ग्रेड-1, प्रोग्रामर ग्रेड-2 एवं कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी के 16 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार से इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 
Trending Videos
apply for Programmer and Computer Operator
फाइल फोटो
भर्ती का विस्तृत विज्ञापन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अप्रैल और ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल निर्धारित की गई है। 
apply for Programmer and Computer Operator
फाइल फोटो
जिन पदों पर भर्ती होनी है, उनमें राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में प्रोग्राम का एक पद, वित्त (आय-व्यय) विभाग में प्रोग्राम ग्रेड-1 का एक पद, कृषि सांख्यिकीय एवं फसल बीमा में प्रोग्रामर ग्रेड-2 का एक पद और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी के 13 पद शामिल हैं। विशेष परिस्थतियों में शासन या विभाग के अनुरोध पर पदों की संख्या घटाई-बढ़ाई जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
apply for Programmer and Computer Operator
फाइल फोटो
इन पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में माइनस मार्किंग भी लागू होगी। प्रत्येक प्रश्न के चार वैकल्पिक उत्तर होंगे और एक गलत उत्तर देने पर प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में एक तिहाई यानी 0.33 फीसदी अंक माइनस मार्किंग के रूप काट लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
apply for Programmer and Computer Operator
फाइल फोटो
परीक्षा में एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम दक्षता मानक 30 फीसदी एवं अन्य श्रेणियों में न्यूनतम दक्षता मानक 40 फीसदी निर्धारित है। इससे कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी श्रेष्ठता या चयन सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed