फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेएनयू की घटना को लेकर प्रयागराज में एबीवीपी और आईसा हुए आमने सामने, विवि छावनी में तब्दील

Mon, 06 Jan 2020 09:30 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Jan 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
ABVP and AISA face to face in Prayagraj over JNU incident, turn into VIVIL camp
allahabad university news - फोटो : प्रयागराज
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) की घटना को लेकर प्रयागराज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी और आल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन आईसा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। दोनों संगठन आमने सामने आ गए और एक दूसरे के खिलाफ मार्च निकालकर नारेबाजी की। इसको देखते हुए भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। छात्रसंघ भवन छावनी में तब्दील हो गया है। बवाल की आशंका को देखते हुए विवि की आसपास की डेलिगेसियों में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। वहीं इविवि प्रशासन के अफसर लगातार पुलिस और जिला प्रशासन के संपर्क में हैं। हॉस्टलों पर भी निगरानी रखी जा रही है।

 
ABVP and AISA face to face in Prayagraj over JNU incident, turn into VIVIL camp
allahabad university news - फोटो : प्रयागराज

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की घटना को लेकर सोमवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में तनावपूर्ण माहौल रहा। एक तरफ एबीवीपी और दूसरी तरह अन्य छात्रसंगठन सामने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में टकराव की आशंका को देखते हुए छात्रसंघ भवन के आसपास केंद्रीय पुलिस बल के जवानों को तैनात कर दिया गया। साथ ही हॉस्टलों पर निगरानी बढ़ा दी गई। दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर वहां से हटाया। 

ABVP and AISA face to face in Prayagraj over JNU incident, turn into VIVIL camp
allahabad university news - फोटो : प्रयागराज

विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन के बाहर दोपहर 12 बजे के आसपास आईसा, एनएसयूआई, समाजवादी छात्र सभा, एसएफआई, दिशा छात्र संगठन, इंकलाबी नौजवान सभा, युवा मंच जैसे संगठनों के सदस्य जुटने लगे तो दूसरी ओर एबीवीपी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। छात्र संगठनों की संयुक्त सभा में वक्ताओं ने कहा कि ये हमले शिक्षण संस्थानों में सिलसिलेवार रूप से हो रहे हमलों का ही अगला हिस्सा है। यह हमला सिर्फ जेएनयू के छात्र-छात्रओं और शिक्षकों पर नहीं, बल्कि पूरी उच्च शिक्षा पर है। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन के दौरान अलग-अलग छात्र संगठनों से अवनीश यादव, अखिलेश यादव, नेहा यादव, अमित, नीशू, सुनील मौर्या, शक्ति, अनिरुद्ध, मनीष, ऋतुषा, खुशू, साक्षी, शैलेश, राजेश सचान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
ABVP and AISA face to face in Prayagraj over JNU incident, turn into VIVIL camp
allahabad university news - फोटो : प्रयागराज

उधर, एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और सभा में कहा कि एबीवीपी विवेकानंद के आदर्शों एवं मार्गदर्शन पर चलने वाला छात्र संगठन है, जो राष्ट्रवाद और विकास में यकीन रखता है। जेएनयू इधर कुछ वर्षों से मुख्यधारा से अलग राग अलाप रहा है। कभी भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की बात करता है तो कभी अफजल के साथ खड़ा हो जाता है। एबीवीपी इसकी निंदा करता है। जेएनयू में हुई हिंसा के लिए एबीवीपी जिम्मेदार नहीं। बिना किसी कारण के आरोप लगा देना वामपंथियों की आदत है। जेएनयू की घटना पर एनएसयूआई, समाजवादी छात्रसभा का देशद्रोहियों के समर्थन में खड़े हो जाना निंदनीय है। प्रदर्शन एवं सभा में एबीवीपी नेता तेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह चौहान, रजनीश सिंह रिशू, रुद्र पांडेय, संदीप साहू, कृष्णा सिंह, शुभम, विश्वजीत मौर्य, शनि कुमार, दिग्विजय सिंह, सत्यम सिंह आदि  मौजूद रहे।

विज्ञापन
ABVP and AISA face to face in Prayagraj over JNU incident, turn into VIVIL camp
allahabad university news - फोटो : प्रयागराज
शांति व्यवस्था के लिए डीएम, एसएसपी को पत्र

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक सप्ताह से अशांति की स्थिति बनी हुई है। कभी ढोल-नगाड़ों के साथ छात्र परिसर में जुलूस निकाल रहे हैं तो कभी जेएनयू की घटना को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। मामले में अब विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरएस दुबे एवं डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार ने डीएम-एसएसपी को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात किए जाने का आग्रह किया है।

पार्षदों ने की जेएनयू घटना की निंदा
जेएनयू के छात्रों, अध्यापकों की बर्बरतापूर्ण पिटाई के विरोध में वर्तमान एवं पूर्व पार्षदों ने सोमवार को बैठक कर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मांग की कि हमला करने वाले गुंडों को चिह्नित करते हुए मामले की न्यायिक जांच कराई जाए और दोषियों को उम्र कैद की सजा दिलाई जाए। बैठक में शिवसेवक सिंह, अशोक सिंह, आनंद घिल्डियाल, कमलेश सिंह, रंजन कुमार, अजय यादव, मोहम्मद आजम, सुशील कुमार, चंद्र प्रकाश गंगा, चंद्र शेखर बच्चा, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed