फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लगेंगी 70 हजार कुर्सियां 

Mon, 24 Feb 2020 12:34 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Feb 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
70 thousand chairs will be set up for the Prime Minister's program in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 फरवरी को परेड ग्राउंड में उपकरण वितरण समारोह की तैयारियां अब तेजी से हो रही है। इस कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड में चार बड़े एवं तीन छोटे पंडाल बनाए जाएंगे। इनका निर्माण भी शुरू हो गया है। इन पंडालों में 70 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी। इस बीच प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए परेड ग्राउंड में हैलीपैड बनाने का काम भी रविवार को तकरीबन पूरा हो गया। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रयागराज के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने रविवार को आयोजन स्थल पर पहुंचे। उनके साथ कमिश्नर और डीएम एवं एसएसपी भी शामिल रहे।
70 thousand chairs will be set up for the Prime Minister's program in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

यहां दोनों मंत्रियों को बताया गया कि आयोजन स्थल पर 12 बड़े जेनरेटर भी रहेंगे। सभी पंडालों में कारपेट भी रहेंगे। इस दौरान वहां तमाम संदेशों वाले बड़े गुब्बारे भी आयोजन स्थल पर रहेंगे। मुख्य मंच 12 हजार स्क्वायर फीट का रहेगा। निरीक्षण के दौरान मंत्रियों ने कहा कि कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को ऐसा एहसास होना चाहिए कि उन्हें लगे कि यह कार्यक्रम उनका है, ना की पीएम मोदी का।

70 thousand chairs will be set up for the Prime Minister's program in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

उधर पंडाल निर्माण में दिल्ली की एक कंपनी जुट गई है। निरीक्षण के बाद दोनों मंत्रियों ने प्रयागराज मेला प्राधिकरण के आईसीसीसी सभागार में समीक्षा बैठक भी की। बैठक में बताया गया कि अब तक चिन्हित किए तकरीबन 27 हजार लाभार्थियों को उपकरण दिए जाने है। कार्यक्रम में कुल 56 हजार उपकरण दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों को वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
70 thousand chairs will be set up for the Prime Minister's program in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

लाभार्थियों को लाने के लिए 1500 बसों की व्यवस्था की गई है। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि लाभार्थियों को लाने के लिए  प्रत्येक तहसील पर वाहन 28 फरवरी को ही पहुंच जाएंगे। सुबह छह बजे वाहनों में बैठाकर लाभार्थियों को आयोजन स्थल पर लाया जाएगा। बसों में ही लाभार्थियों को सुबह नाश्ता दिया जाएगा।  दोपहर में भोजन एवं वापसी के दौरान एक बार फिर से नाश्ता लाभार्थियों को दिया जाएगा।

विज्ञापन
70 thousand chairs will be set up for the Prime Minister's program in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj
भारत स्काउट गाइड में आज होगा पंजीकरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 फरवरी को प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम के मद्देनजर दिव्यांगजन और वृद्ध जनों के पंजीकरण के लिए विशेष कैंप का आयोजन सोमवार 24 फरवरी को किया जा रहा है। भारत स्काउट गाइड इंटर कालेज में पंजीकरण सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed