फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीसीएस, एसीएफ/ आरएफओ प्री में 6320 अभ्यर्थी सफल घोषित

Mon, 17 Feb 2020 10:52 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Feb 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
6320 candidates declared successful in PCS, ACF / RFO pre
रिजल्ट

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार देर रात पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2019 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/ क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) प्रारंभिक परीक्षा-2019 का परिणाम जारी कर दिया। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 6320 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।

6320 candidates declared successful in PCS, ACF / RFO pre
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही आयोग ने दो महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अंतिम उत्तरकुंजी फाइनल रिजल्ट के बाद जारी करने का निर्णय लिया है। साथ ही पदों के मुकाबले 13 गुना अभ्यर्थियों को ही सफल घोषित किया है। इससे पूर्व पीसीएस प्री की उत्तरकुंजी प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट के साथ जारी की जाती थी और प्री में पदों के मुकाबले 18 गुना अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण किया जाता था। पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ के 529 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 15 दिसंबर को प्रदेश के 19 जिलों के 1166 केंद्रों में आयोजित की गई थी। 

6320 candidates declared successful in PCS, ACF / RFO pre
uppsc

 प्रारंभिक परीक्षा के लिए 544664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 318147 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और मुख्य परीक्षा के लिए 6320 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। आयोग के कैलेंडर में पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा 20 अप्रैल से और एसीएफ/आरएफओ-2019 की मुख्य परीक्षा 16 अगस्त से प्रस्तावित है। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार परीक्षा परिणाम यूपीपीएससी की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के संदर्भ में अग्रेतर कार्यवाही के बारे में अलग से सूचना जारी की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed