फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ौदा से प्रयागराज पहुंचे 1301 श्रमिक, प्रत्येक से लिए गए 575 रुपये

Sun, 10 May 2020 12:45 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
1301 arrived from Baroda to Prayagraj, charged Rs 575 each
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दूसरे राज्यों से श्रमिकों के आने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। गुजरात के बड़ौदा से विशेष ट्रेन 1301 श्रमिकों व उनके परिवार को लेकर जंक्शन पहुंची। श्रमिकों ने बताया कि उनसे सबसे 575 रुपये किराया लिया गया है। बताया, बड़ौदा में रजिस्ट्रेशन के समय ही यह राशि ले ली गई थी, जबकि रेलवे व प्रशासन लगातार कोई किराया नहीं लेने की बात कह रहा है। 



वहीं जंक्शन पर शनिवार को उतरे श्रमिकों को 41 बसों से उनके गृह जनपद भेजा गया। इससे पहले सभी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। रविवार को भी दो ट्रेनों से श्रमिक आएंगे। बता दें कि अब तक कुल आठ ट्रेनों से श्रमिक आ चुके हैं। इनमें सात गुजरात से आईं हैं। इसी क्रम में बड़ौदा से चली ट्रेन शनिवार सुबह 7.22 बजे जंक्शन पर पहुंची।

1301 arrived from Baroda to Prayagraj, charged Rs 575 each
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए श्रमिकों को एक घेरे में बैठाया गया। फिर चिकित्सीय परीक्षण हुआ। आश्रय स्थल में भोजन कराने के बाद उन्हें बसों से गृह जनपद के लिए रवाना किया गया। प्रयागराज के श्रमिकों को भी बसों से गांव पहुंचाया गया। वहां उन्हें घरों में या गांव में बने आश्रय स्थल पर क्वारंटीन किया गया है। श्रमिकों को लाने और घर तक पहुंचाने में पूरा अमला लगा रहा। नोडल अधिकारी सैमुअल एन.पाल ने भी मौजूद रहे तथा पूरी व्यवस्था देखी।

1301 arrived from Baroda to Prayagraj, charged Rs 575 each
prayagraj news - फोटो : prayagraj

डीएम, नोडल अधिकारी ने आश्रय स्थलों का किया निरीक्षण

संक्रमण को रोकने के लिए अफसरों का पूरा ध्यान क्वारंटीन सेंटरों की व्यवस्था तथा होम क्वारंटीन किए गए लोगों की निगरानी पर है। इसी क्रम में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, नोडल अधिकारी सैमुअल एन पॉल ने शनिवार को आश्रय स्थलों और कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया।  डीएम ने यमुनापार में पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। कोरांव में गोपाल विद्यालय इंटर कालेज, तहसील भवन, मेजा रोड में श्यामकली इंटरमीडिएट कालेज, मां विंध्यावासिनी गार्डन आदि स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्वारंटीन लोगों से भी व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अफसरों को आवश्यक निर्देश भी दिए। नोडएल अधिकारी सैमुअल ने भी जंक्शन के अलावा करछना, मेजा आदि क्षेत्रों के कम्युनिटी किचन और आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
1301 arrived from Baroda to Prayagraj, charged Rs 575 each
prayagraj news - फोटो : prayagraj

उपेक्षा के खिलाफ किसानों ने की आंदोलन की घोषणा

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने केंद्र सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आंदोलन की घोषणा की है। वर्किंग ग्रुप के सदस्यों की शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग की मदद से हुई बैठक में इसकी रणनीति बनाई गई। समिति की ओर से 16 मई को किसानों को बधाई देने और सम्मानित किए जाने का कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसी क्रम में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 27 मई को विरोध कार्यक्रम आयोजित होंगे। महासचिव डॉ.आश्ीाष मित्तल ने बताया कि इसके तहत पूरे देश में किसानों को संगठित किया जाएगा।

क्वारंटीन सेंटर्स पर सिविल डिफेंस का पहरा

क्वारंटीन सेंटर में रहने वालों की निगरानी तथा उनके लिए आवश्यक वस्तुओं की उपलब्ध सुनिश्चित करने में सिविल डिफेंस की महत्वपूर्ण भूमिका है। चीफ वार्डेन अनिल कुमार ने क्वांरटीन सेंटरों तथा अन्य स्थलाें का निरीक्षण किया। इस दौरान संजीव बाजपेई, रवि शंकर द्विवेदी, नागेंद्र आस्थाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
1301 arrived from Baroda to Prayagraj, charged Rs 575 each
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पैदल आने वाले श्रमिकों के लिए चलेंगी बसें

 सरकार की ओर से दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों को ट्रेन से लाने की घोषणा की गई है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में श्रमिक पैदल या अन्य साधनों से आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से इनके लिए बस चलाने का निर्णय लिया गया है। पैदल या अन्य साधन से आने वाले सभी श्रमिकों को एक जगह एकत्रित किया जाएगा। वहां से उन्हें बसों से घर पहुंचाया जाएगा। ऐसे सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया जाएगा। होम क्वारंटीन का भी सख्ती से पालन कराने का निर्णय लिया गया है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोडल अधिकारी सैमुअल एन.पाल ने बताया कि इसका आदेश जारी कर दिया गया है। शनिवार को भी उन्होेंने मेजा, करछना आदि क्षेत्रोें में क्वारंटीन सेंटरों तथा कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया। उन्होंने निगरानी समिति के सदस्यों के साथ भी बैठक की और गाइडलाइन का पालन कराने का निर्देश दिया।

कर्नलगंज इंटर कालेज बना क्वारंटीन सेंटर, लोगों में भय

अल्लापुर स्थित कर्नलगंज इंटर कालेज को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है।  वहां अभी कोई भी व्यक्ति क्वारंटीन नहीं किया गया है लेकिन स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि बिस्तर आदि रखने के साथ अन्य तैयारी कर ली गई है। इससे खासतौर में बच्चाें में डर व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कालेज के चारों तरफ घनी आबादी है। आसपास में अस्पताल भी हैं। ऐसे में यहां क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने से संक्रमण का खतरा बना रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed