फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू को धमकी की खबरों के बीच पुलिस सतर्क, वेस्टइंडीज से दो गिरफ्तार; घर पर लगी सुरक्षा

Thu, 09 Oct 2025 10:58 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Thu, 09 Oct 2025 10:58 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अलीगढ़ निवासी क्रिकेट रिंकू सिंह की प्रमोशनल टीम को फरवरी से अप्रैल के बीच तीन धमकी भरे मैसेज भेजे गए थे। इस पर कार्रवाई करते हुए इंटरपोल ने वेस्टइंडीज से मोहम्मद दिलशाद व मोहम्मद नवेद को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police alerted amid reports of threats to cricketer Rinku singh security deployed at his home
रिंकू सिंह के घर पर सुरक्षा लगाई गई - फोटो : संवाद

भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य क्रिकेटर रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने संबंधी धमकी की खबरों का जिला पुलिस ने भी संज्ञान लिया है। खुद एसएसपी ने रिंकू सिंह से बात की है। सीओ को रिंकू के आवास पर भेजकर परिजनों से भी जानकारी ली है। हालांकि रिंकू व परिवार ने इस तरह की चर्चाओं का सिरे से खंडन किया है। बावजूद एहतियातन उनके ओजोन सिटी आवास पर सुरक्षा लगा दी गई है।

Police alerted amid reports of threats to cricketer Rinku singh security deployed at his home
रिंकू सिंह - फोटो : instagram

वेस्टइंडीज से दो गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अलीगढ़ निवासी क्रिकेट रिंकू सिंह की प्रमोशनल टीम को फरवरी से अप्रैल के बीच तीन धमकी भरे मैसेज भेजे गए थे। इस पर कार्रवाई करते हुए इंटरपोल ने वेस्टइंडीज से मोहम्मद दिलशाद व मोहम्मद नवेद को गिरफ्तार किया है। खबरों के अनुसार इन्होंने पूछताछ में रिंकू को धमकी भरे संदेश भेजे जाने संबंधी बातें कबूली हैं। इसके बाद अलीगढ़ पुलिस सतर्क हो गई है। 

Police alerted amid reports of threats to cricketer Rinku singh security deployed at his home
माता- पिता के साथ रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला

परिवार ने नहीं जताई सुरक्षा की जरूरत
इसी क्रम में गुरुवार दोपहर सीओ द्वितीय को उनके ओजोन सिटी आवास पर भेजा गया। वहीं खुद एसएसपी नीरज जादौन ने रिंकू सिंह से बात की। वे इन दिनों कानपुर में रणजी ट्रॉफी शिविर में शामिल हैं। एसएसपी से शाम को हुई बातचीत में उन्होंने इस तरह की बातों का सिरे से खंडन किया। न कोई शिकायत देने की बात कही। इसी तरह परिवार ने भी रिंकू से बात करके सीओ द्वितीय को यही जानकारी दी। न किसी तरह की सुरक्षा की जरूरत बताई। न सुरक्षा मांगी। इसके बाद भी एहतियातन रिंकू सिंह के आवास पर महुआ खेड़ा थाने से पुलिसकर्मी लगा दिए गए हैं। परिवार ने मीडिया से भी इन खबरों का खंडन कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police alerted amid reports of threats to cricketer Rinku singh security deployed at his home
रिंकू सिंह - फोटो : twitter

रिंकू ने किया सिरे से खंडन
हमारी रिंकू सिंह से बात हुई है। उन्होंने रंगदारी-धमकी वाली मीडिया की खबरों का सिरे से खंडन किया है। हां, इतना जरूर बताया कि काफी पहले ये विषय चर्चाओं में आया था। मामला चर्चाओं में था, इसलिए उस समय भी चर्चाओं को नजरंदाज किया था। तब भी किसी से कोई शिकायत नहीं की थी। मगर मुंबई पुलिस ने अपनी जांच करते हुए कार्रवाई की है। रिंकू ने अब भी इस विषय में कोई शिकायत न करने न सुरक्षा लेने की बात कही है। हमने एहतियातन उनके आवास पर पुलिसकर्मी लगाए हैं। -नीरज जादौन, एसएसपी 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed