फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुर्का में भागी थी: 'पाप' कर हरिद्वार के जूना अखाड़े में पहुंची थी पूजा शकुन, संतों ने नहीं दी शरण; नया खुलासा

Thu, 09 Oct 2025 10:45 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Thu, 09 Oct 2025 10:45 PM IST
सार

हाथरस के कचौरा निवासी बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की 26 सितंबर की देर शाम खेरेश्वर चौराहे पर हत्या की गई थी। इस हत्या में साजिश के आरोप में नामजद पूजा शकुन पांडेय के पति अशोक पांडेय व दो शूटरों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि पूजा शकुन पांडेय फरार है। 

विज्ञापन
Pooja Shakun reached Juna Akhara in Haridwar after murder of Abhishek Gupta
अभिषेक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

बाइक शोरूम स्वामी की हत्या में फरार 25 हजार रुपये की इनामी पूजा शकुन पांडेय फरारी काटने हरिद्वार के जूना अखाड़ा भी पहुंची थी। मगर उसे वहां भी शरण नहीं मिल पाई। जब अखाड़ा के संतों को यह पता चला कि हत्या की साजिश में इसका नाम है। तो उसे वहां रुकने नहीं दिया। चंद घंटे रुककर ही उसे आगे का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद पूजा कहां गई। इस खोजबीन में उत्तराखंड में डेरा डाले पड़ी पुलिस टीम देर रात समाचार लिखे जाने तक सुराग तलाश रही थी।

Pooja Shakun reached Juna Akhara in Haridwar after murder of Abhishek Gupta
पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पति और दो शूटर जेल में
हाथरस के कचौरा निवासी बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की 26 सितंबर की देर शाम खेरेश्वर चौराहे पर हत्या की गई थी। इस हत्या में साजिश के आरोप में नामजद पूजा शकुन पांडेय के पति अशोक पांडेय व दो शूटरों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि पूजा शकुन पांडेय फरार है। उस पर अभी तक 25 हजार रुपये का इनाम है। आगे भी इनाम जल्द बढ़ने के संकेत हैं। 

Pooja Shakun reached Juna Akhara in Haridwar after murder of Abhishek Gupta
महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारती पूजा शकुन पांडेय - फोटो : फाइल फोटो

संतों ने किया विरोध तो छोड़ना पड़ा गेस्टहाउस
इसी बीच उसकी तलाश में जुटी पुलिस को बुधवार को उसके घटना वाली रात यहां से बुर्का पहनकर भाड़े की कार से डासना आश्रम पहुंचने की खबर मिली थी। वहां से यह भी पता चला कि पूजा को डासना आश्रम का ही एक व्यक्ति हरिद्वार छोड़ने गया था। इस जानकारी पर बुधवार रात में ही टीम उस मददगार को लेकर हरिद्वार पहुंच गई। जहां सुबह तक यह जानकारी हो गई कि पूजा शकुन 28 सितंबर को दिन में जूना अखाड़ा पहुंची है। वहां उसे महामंडलेश्वर होने के नाते कुछ देर अखाड़े के गेस्टहाउस में ठहराया भी गया था। मगर तभी जूना अखाड़े के संतों को यह पता चल गया कि यह हत्या के आरोप में फरार होकर आई है। इस पर संतों ने वहां रुकने से इनकार कर दिया। इसके बाद शाम के समय पूजा वहां से चली गई। उसके बाद वह वहां किसी के संपर्क में नहीं आई। गुरुवार को हरिद्वार पहुंची टीम को यह जानकारी मिली है। इसके बाद टीम अभी उत्तराखंड के ही संभावित ठिकानों पर पूजा शकुन की तलाश में डेरा डाले हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Shakun reached Juna Akhara in Haridwar after murder of Abhishek Gupta
पूजा शकुन पांडेय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूछताछ के लिए बुलाए गए पांच लोग
भागने में मददगार रहे संघ से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता, पूजा शकुन के साथ रहने वाले दो युवकों व पूजा के भाई को पूछताछ के बाद फिलहाल घर भेज दिया है। साथ में यह भी कहा है कि जब भी उन्हें जरूरत पर बुलाया जाएगा, उन्हें आना होगा। बता दें कि संघ से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता ने पूजा को बुर्का पहनाकर भाड़े की कार दिलवाकर भागने में मदद की थी। इसके अलावा अन्य लोगों को करीबी होने के चलते पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

विज्ञापन
Pooja Shakun reached Juna Akhara in Haridwar after murder of Abhishek Gupta
पूजा शकुन का स्वागत करते हुए अभिषेक गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूजा शकुन असल हिंदू महासभा की पदाधिकारी: प्रदेश उपाध्यक्ष
अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व अधिवक्ता गजेंद्र पाल सिंह ने राजश्री चौधरी के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें पूजा शकुन को संगठन से निकालने का बयान दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा है कि पूजा शकुन असली संगठन की राष्ट्रीय सचिव हैं, जिसके अध्यक्ष मुन्नालाल हैं। वे केंद्रीय कार्यालय पर काबिज हैं। न्यायालय ने भी मुन्नलाल शर्मा को असली अध्यक्ष माना है। पूर्व में भी इन लोगों ने अध्यक्ष व सचिव के फर्जी होने का दावा किया था। पूजा शकुन पर मुकदमा कराया था। मगर पुलिस जांच में मुकदमा गलत पाया गया। ऐसे में यदि अब भविष्य में राजश्री या स्थानीय जिलाध्यक्ष गौरी पाठक कोई बयान पूजा शकुन के खिलाफ देती हैं तो उनके खिलाफ अदालत में कार्रवाई की जाएगी।

हमारी टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। काफी कुछ जानकारियां मिली हैं। उसी के अनुसार टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द पूजा शकुन को पकड़ा जाएगा। यही प्रयास है। -मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed