फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aligarh Saas Damad Love Story: पुलिस के पास गए युवक और महिला; किए कई चौंकाने वाले खुलासे; इस देश में रहे

Wed, 16 Apr 2025 05:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Apr 2025 05:54 PM IST
सार

Aligarh News: अलीगढ़ जिले की महिला और उसका होने वाला दामाद अलीगढ़ पहुंच गए हैं। पुलिस उन दोनों की उत्तराखंड में तलाश करती रही, लेकिन वो हाथ नहीं आए। सास और दामाद बिहार होते हुए नेपाल पहुंच गए थे।

विज्ञापन
Love story of mother-in-law and would-be son-in-law young man and woman went to police station
aligarh love story - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की महिला और उसके होने वाले दामाद की लव स्टोरी खासी चर्चा में है। होने वाले दामाद के साथ फरार होने वाली महिला की पुलिस ने कई राज्यों में तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार दोपहर अचानक महिला और उसका होने वाला दामाद दादों थाने पहुंच गए। पुलिस को जानकारी दी। 


दरअसल, मडराक थाना क्षेत्र के एक गांव से होने वाली सास को लेकर दामाद फरार हो गया। छह अप्रैल से फरार दामाद और सास दादों थाने में दोपहर करीब 2:00 बजे पहुंचे, अब दादों पुलिस मडराक थाना पुलिस से संपर्क जुटा कर दोनों को उन्हें सौंप देगी। 
Love story of mother-in-law and would-be son-in-law young man and woman went to police station
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
दामाद और सास पहुंचे दादों थाने
जानकारी के अनुसार, बीते छह अप्रैल को गांव मछरिया नगला निवासी राहुल थाना मडराक क्षेत्र के एक गांव निवासी अपनी होने वाली सास सपना को लेकर फरार हो गया था। आज करीब 2:00 बजे अपनी सास को लेकर थाना दादों पहुंचा। इस पर दादों पुलिस ने थाना मडराक पुलिस को सूचना दी। 

 
Love story of mother-in-law and would-be son-in-law young man and woman went to police station
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में महिला सपना ने बताया आए दिन पति शराब पीकर मारपीट करता था। उसने पति को लेकर कई चौंकाने वाली बातें बताईं साथ ही कहा कि वह अब अपना जीवन राहुल के साथ ही बिताना है। महिला ने बताया कि बेटी की शादी राहुल के साथ तय होने के बाद जब कभी-कभी राहुल का फोन आता था तो वह राहुल से बात करती थी, इसी बात पर बेटी भी तरह-तरह के आरोप लगाती थी इसके बाद पति भी गाली गलौज करते हुए राहुल के साथ भाग जाने की धमकी देता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Love story of mother-in-law and would-be son-in-law young man and woman went to police station
aligarh love story - फोटो : अमर उजाला
साथ ही सपना ने कहा कि वह मडराक थाने में नहीं जाएगी। दादों थाने की पुलिस से मदद चाहिए। वहीं, प्रेमी राहुल ने बताया अप्रैल में सपना अलीगढ़ से चलकर कासगंज पहुंची थी। जिसके बाद हम लोग बस में सवार होकर बरेली पहुंचे इसके बाद बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर पहुंचे। दो दिन पहले वहां मोबाइल खोल कर देखा तो सोशल मीडिया पर हम लोगों के चर्चा हो रहे थे। इसी को देखते हुए हम लोग बस में सवार होकर मुजफ्फरपुर से दिल्ली पहुंच गए। यहां से बस में बैठकर आए और राया कट पर उतरकर वहां से एक किराए पर गाड़ी करके थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
Love story of mother-in-law and would-be son-in-law young man and woman went to police station
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने यह भी बताया कि सास और होने वाला दामाद बिहार होते हुए नेपाल पहुंच गए थे, पुलिस उन्हें उत्तराखंड में तलाश करती रही। सपना की बेटी से राहुल की 16 अप्रैल यानि आज होनी थी। लेकिन महिला शादी से पहले ही दामाद के साथ घर से नकदी, जेवरात आदि लेकर गायब हो गई। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed