फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस कांड: निर्भया के दोषियों के वकील बोले-'मृतका और आरोपी संदीप के प्रेम संबंध थे, किस भाई को नहीं होगा ऐतराज'

Sun, 11 Oct 2020 09:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Oct 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case Victim News Lawyer AP Singh says deceased and accused Sandeep had a love affair
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
चंदपा की बिटिया प्रकरण में आरोपियों के परिजनों से मुलाकात के बाद निर्भया कांड के दोषियों के वकील रहे एपी सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह से ‘ऑनर किलिंग’ का मामला है। मृतका और आरोपी संदीप के प्रेम संबंध थे। किस भाई को अपनी बहन से प्रेम संबंध पर ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बिटिया की मौत पर सभी को संवेदना है। 

 
Hathras Rape Case Victim News Lawyer AP Singh says deceased and accused Sandeep had a love affair
घटनास्थल पर पहुंचे एपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता एपी सिंह ने बिटिया के गांव जाकर आरोपी युवकों के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस मामले में सारे टेस्ट और न्यायिक जांच होनी चाहिए। यह जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में हो। इन चारों अभियुक्तों का कोई दोष नहीं है। इस प्रकरण से इनका कोई लेना देना नहीं है। आरोपियों को गलत फंसाया जा रहा है। 

 
Hathras Rape Case Victim News Lawyer AP Singh says deceased and accused Sandeep had a love affair
अधिकारियों संग बातचीत करते वकील एपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
पुरानी रंजिश व प्रेम संबंध से जुड़े तथ्यों की लंबी फेहरिस्त है। ये दलील भी न्यायालय में रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जातिवादी राजनीति करते हैं। जाति के आधार पर यूपी के 2022 के चुनाव को साधना चाहते हैं। उन लोगों को इरादा था कि इस तरीके से मीडिया ट्रायल करा दिया जाए। हमें उत्तर प्रदेश सरकार, पुलिस, सीबीआई और एसआईटी पर भी भरोसा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Rape Case Victim News Lawyer AP Singh says deceased and accused Sandeep had a love affair
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि राजनेताओ ने इस गांव को अपना पिकनिक पॉइंट बना लिया है, इस वजह से इस गांव को छावनी बना दिया गया है। यहां सबको सब से मिलने दिया जा रहा है। सारे अधिकारी अपनी ड्यूटी में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बंद कमरे की ही राजनीति की वजह से यह केस टॉप पर पहुंच गया और बंद कमरे की राजनीति के कारण ही बयान बदलते रहे। विपक्षियों ने 2022 की योजना बना कर रख ली थी। इस मामले को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनना चाहिए। 
 
विज्ञापन
Hathras Rape Case Victim News Lawyer AP Singh says deceased and accused Sandeep had a love affair
वकील एपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
निर्भया का केस अलग और यह अलग
निर्भया के दोषियों को बेकसूर मानने के सवाल पर अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा कि वह अलग विषय हैं। उस पर फिर कभी डिबेट की जाएगी। इतना कहकर बात को घुमा गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed