फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस कांड: एसटीएफ की पूछताछ में कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन बोले-भावनाओं में बहकर कुछ कह दिया था...

Tue, 27 Oct 2020 09:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 Oct 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
hathras gang rape case STF questioned Congress leader Shyoraj Jeevan
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के बिटिया प्रकरण में जातीय दंगे की साजिश रचने और कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन द्वारा भड़काऊ बयान देने के मुकदमों में एसटीएफ ने विवेचना तेज कर दी है। इसी क्रम में एसटीएफ ने अलीगढ़ पहुंचकर कांग्रेस नेता जीवन से पूछताछ की। इस दौरान जीवन ने एसटीएफ के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह कई साल हाथरस कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे हैं, हर वर्ग की सेवा की है। 

 
hathras gang rape case STF questioned Congress leader Shyoraj Jeevan
कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन - फोटो : अमर उजाला
उस रात माहौल के बीच भावनाओं में बहकर कुछ कह दिया होगा, मगर किसी जाति या धर्म को लेकर मन में कोई भाव नहीं है। बता दें कि चंदपा पुलिस भी पूर्व में इस मुकदमे में जीवन को चंदपा बुलाकर पूछताछ कर चुकी है। हाथरस प्रकरण में शासन के निर्देश पर यह मुकदमा दर्ज कराया गया था कि इस प्रकरण की आड़ में जातीय दंगा कराने की साजिश रची गई थी। 
 
hathras gang rape case STF questioned Congress leader Shyoraj Jeevan
बिटिया के घर के बाहर बैठे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन के खिलाफ भी भड़काऊ बयान देने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। उनके भाषण का वीडियो भी वायरल हुआ था। यह दोनों मुकदमे चंदपा थाने में दर्ज हैं। इनकी विवेचना एसटीएफ की सौंप दी गई है। जातीय दंगे की साजिश के मुकदमे की विवेचना एसटीएफ की नोएडा शाखा कर रही है तो श्यौराज जीवन के खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना बरेली शाखा कर रही है। सोमवार को बरेली से एसटीएफ की टीम चंदपा थाने आई थी और वहां रिकॉर्ड खंगाले थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
hathras gang rape case STF questioned Congress leader Shyoraj Jeevan
आरोपियों के घर में पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद बिटिया के गांव पहुंचकर एसटीएफ ने बिटिया के परिजनों से जीवन के बारे में पूछताछ की थी। सोमवार शाम को एसटीएफ अलीगढ़ पहुंची और श्यौराज जीवन से पूछताछ की। उनका जो वीडियो वायरल हुआ था, उसको लेकर भी बातचीत थी। इस मामले में श्यौराज जीवन का कहना है कि एसटीएफ की टीम ने उनसे इस मामले में पूछताछ की है। उन्होंने भी एसटीएफ के समक्ष अपना पक्ष रखा। 
 
विज्ञापन
hathras gang rape case STF questioned Congress leader Shyoraj Jeevan
पीड़िता के घर फिर पहुंची एसआईटी की टीम - फोटो : अमर उजाला
जीवन का कहना है कि जब वह बिटिया के गांव गए थे तो वहां का माहौल काफी भयावह था। जीवन का कहना है कि भावनाओं में बहकर उन्होंने कुछ कह दिया था। उन पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह पूरी तरह से निराधार हैं। किसी भी जाति के लिए उनकी गलत भावना कभी नहीं रही। किसी जाति विशेष के लिए कोई बात भी उन्होंने नहीं कही। वह कांग्रेस के सिपाही हैं। हर जाति और धर्म के लोगों की उन्होंने हमेशा मदद की है। कई साल हाथरस में जिलाध्यक्ष रहे हैं। जीवन ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में एसटीएफ ने यह उनसे दूसरी बात पूछताछ की है और दोनों बार की बातचीत में संतुष्ट होकर गई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed