फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस कांड: सीबीआई ने आरोपियों के परिजनों से पूछे सवाल, परिजन बोले-जब खेत में चार लोग भागेंगे तो...

Tue, 27 Oct 2020 09:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 Oct 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
hathras gang rape case CBI asks questions to family of accused see photos
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के बिटिया प्रकरण में सीबीआई की जांच जारी है। मंगलवार को फिर सीबीआई की टीम फिर से गांव पहुंची। टीम ने आरोपियों के परिजनों से फिर गहनता से पूछताछ की। टीम ने आसपास खेतों और रास्तों को भी देखा। करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ के बाद टीम वहां से लौट आई।
hathras gang rape case CBI asks questions to family of accused see photos
आरोपियों के घर सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के परिजनों ने टीम के सामने अपना पक्ष रखा। सीबीआई की टीम ने आरोपियों के घर जाकर उनके परिजनों से पूछताछ की। टीम ने उनके घरों की छत पर चढ़कर वहां से घटनास्थल की दूरी भी देखी। इसके बाद टीम ने आरोपियों के घरों के निकट के खेतों का भी निरीक्षण किया और वहां भी बारीकी से छानबीन की। करीब डेढ़ घंटे की पूछताछ के बाद टीम वहां से चली गई। 

 
hathras gang rape case CBI asks questions to family of accused see photos
आरोपियों के घर सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
आरोपी रामू के पिता राकेश ने बताया कि उन्होंने टीम को बताया है कि जब घटना हुई तो उस समय बाजरे की फसल खड़ी हुई थी। जब चार लोग एक साथ खेत में घटना के बाद भागेंगे तो बाजरा बिछ जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
hathras gang rape case CBI asks questions to family of accused see photos
घटनास्थल पर जांच करती सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
रास्ता भी बन जाएगा। वहां ऐसी स्थिति थी ही नहीं। वहीं एक आरोपी की मां ने बताया कि उसका बेटा नाबालिग है, लेकिन उन्होंने कोई भी अर्जी इस सिलसिले में कोर्ट में नहीं दी है। टीम ने उनसे यही पूछा था कि इससे पहले उनका बेटा कहां पढ़ता था तो उन्होंने बताया कि मेरा बेटा गांव के ही स्कूल में पढ़ता था।

 
विज्ञापन
hathras gang rape case CBI asks questions to family of accused see photos
बिटिया के घर के बाहर बैठे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ ने श्यौराज जीवन से की पूछताछ
हाथरस कांड की आड़ में जातीय दंगे की साजिश रचने और कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन द्वारा भड़काऊ बयान देने के मुकदमों में एसटीएफ ने विवेचना तेज कर दी है। इसी क्रम में एसटीएफ ने अलीगढ़ पहुंचकर कांग्रेस नेता जीवन से पूछताछ की। इस दौरान जीवन ने एसटीएफ के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह कई साल हाथरस कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे हैं, हर वर्ग की सेवा की है। उस रात माहौल के बीच भावनाओं में बहकर कुछ कह दिया होगा, मगर किसी जाति या धर्म को लेकर मन में कोई भाव नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed